Shops in the market for 30 years, remove encroachments in lockdown, application made in panchayat | 30 साल से बाजार में लगा रहे दुकान, लॉकडाउन में पसरे अतिक्रमण हटाएं, पंचायत में दिया आवेदन

Shops in the market for 30 years, remove encroachments in lockdown, application made in panchayat | 30 साल से बाजार में लगा रहे दुकान, लॉकडाउन में पसरे अतिक्रमण हटाएं, पंचायत में दिया आवेदन


पटाजन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा।

  • पटाजन के साप्ताहिक बाजार में आने वाले व्यापारियों को दुकानें लगाने की जगह नहीं मिली

हम 30 साल से साप्ताहिक बाजार में रोड किनारे दुकानेें लगाते आ रहे हैं। सात माह से लॉकडाउन के कारण बेरोजगार बैठे थे। प्रशासन ने अब बाजार खोलने की अनुमति दी है तो पटाजन बाजार में बैठने की जगह ही छिन गई। यहां गांव के लोगों ने सरकारी जगह पर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण के कारण आम रास्ता भी बंद हो गया है। इससे ग्राहक भी बाजार में नहीं आ पाएंगे। अतिक्रमण हटाकर दुकानें पहले की तरह व्यवस्थित लगवाई जाएं।

आशापुर-बैतूल हाईवे के ग्राम पटाजन में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आने वाले व्यापारियों ने पंचायत में सरपंच-सचिव को यह आवेदन देकर समस्या बताई। व्यापारी सफदर अली, जुगल नामदेव, शेख जावेद, रविशंकर, हकीम खान, नासिर खान आदि ने बताया हम पहले से ही कोविड-19 की पाबंदियों के कारण बेरोजगार बैठे थे। जैसे-तैसे सात माह निकाले। अब बाजार लगने लगे हैं तो अतिक्रमण के कारण दुकानें नहीं लग पा रही हैं। बाजार नहीं लगेगा तो ग्रामीणों व पंचायत के साथ हमारे जैसे छोटे व्यापारियों का भी नुकसान होगा।

एक दिन पहले ही पंचायत ने दिए हैं नोटिस – रविवार को हाट व्यापारियों द्वारा पंचायत में आवेदन दिया गया है। इससे एक दिन पहले ही पंचायत ने मेन रोड किनारे 35 अतिक्रामकों को नोटिस देकर तीन दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा है। हालांकि उनके इतने आसानी से हटने की संभावना कम है। जब तक तहसील प्रशासन व पुलिस सख्ती नहीं करेगी, तब तक वे नहीं हटेंगे। एक अतिक्रामक ने तो सरपंच-सचिव को धमकी भी दे डाली, जिसकी शिकायत रोशनी चौक में की गई है।

हम नोटिस दे चुके हैं

पंचायत ने पहले अतिक्रामकों को समझाइश देकर हटने को कहा था। नहीं मानने पर शनिवार को ही नोटिस जारी कर सोमवार तक का समय दिया है। इसके बाद एसडीएम व तहसीलदार को अवगत कराया जाएगा।
उमाबाई, सरपंच, ग्राम पंचायत पटाजन



Source link