- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- ; MP Indore Train News Update; Railway Releases Schedule Of Mumbai Duronto Express, Puri Humsafar, Lingampalli And Nagpur
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रेलवे इंदौर से 19 से 23 मार्च के बीच 5 ट्रेनों का फिर संचालन करने जा रहा है। यह सभी ट्रेनें लॉकडाउन के बाद से बंद थीं। इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, इंदौर-पुरी हमसफर, इंदौर-लिंगमपल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही इंदौर-नागपुर और महू-इंदौर-नागपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक अब पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। रेलवे ने सभी ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
दुरंतो एक्सप्रेस 19 मार्च, लिंगमपल्ली एक्सप्रेस 20 मार्च और इंदौर-पुरी 23 मार्च से चलेगी। लॉकडाउन के बाद से यह तीनों ट्रेनें बंद थीं। रेलवे तीनों ट्रेनों का संचालन नए शेड्यूल के साथ कर रहा है। इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस अब दो घंटे पहले रात 9 बजे रवाना होगी और ढाई घंटे पहले मुंबई पहुंचेगी। वापसी में मुंबई से ट्रेन 15 मिनट पहले रात 11 बजे रवाना होगी और इंदौर 55 मिनट जल्दी आएगी। वहीं, इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस अब 1.40 घंटे देरी से रवाना होगी और पुरी 1.20 घंटे पहले पहुंचेगी। लिंगमपल्ली एक्सप्रेस 3.45 घंटे देरी से इंदौर से रवाना होगी और 35 मिनट देरी से लिंगमपल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा इंदौर-नागपुर ट्रेन 21 से, जबकि महू-इंदौर-नागपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 23 मार्च से शुरू करेगा।
ये है ट्रेनों का नया शेड्यूल
इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस
- ट्रेन इंदौर से 19 मार्च से प्रति शुक्रवार, रविवार रात 9 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 8.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। पहले ट्रेन इंदौर से रात 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.50 बजे मुंबई पहुंचती थी।
- मुंबई से ट्रेन 18 मार्च से प्रति गुरुवार, शनिवार रात 11 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10.20 बजे इंदौर आएगी। पहले ट्रेन मुंबई से रात 11.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.05 बजे इंदौर आती थी।
इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस
- इंदौर से 23 मार्च से ट्रेन प्रति मंगलवार दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन शाम 6.45 बजे पुरी पहुंचेगी। पहले ट्रेन इंदौर से दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8.05 बजे पुरी पहुंचती थी। ट्रेन के जल्दी पहुंचने का कारण बीच के कुछ सेक्शन में स्पीड बढ़ाना है।
- पुरी से 25 मार्च से इंदौर के लिए गुरुवार को ट्रेन रात 12.30 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 5.40 बजे इंदौर आएगी। पहले ट्रेन रात 11.55 बजे पुरी से रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 12 बजे इंदौर आती थी।
इंदौर-लिंगमपल्ली हमसफर एक्सप्रेस
- इंदौर से ट्रेन 20 मार्च से प्रति शनिवार सुबह 11.15 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 1.10 बजे लिंगमपल्ली पहुंचेगी। पहले ट्रेन सुबह 7.30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1.45 बजे पहुंचती थी।
- लिंगमपल्ली से ट्रेन 21 मार्च से प्रति रविवार रात 9.50 बजे चलकर अगले दिन रात 12.25 बजे इंदौर आएगी। पहले लिंगमपल्ली से ट्रेन रात 9.20 बजे चलकर अगले दिन रात 1.35 बजे इंदौर आती थी।
इंदौर-नागपुर एक्सप्रेस
- 21 मार्च से प्रति रविवार रात 8.35 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 8.20 बजे नागपुर पहुंचेगी।
- नागपुर से ट्रेन सोमवार को शाम 7 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6.50 बजे इंदौर आएगी।
महू-इंदौर-नागपुर एक्सप्रेस
- ट्रेन 23 मार्च से महू से मंगलवार रात 8.55 बजे रवाना होगी। यह रात 9.15 बजे इंदौर आकर अगले दिन सुबह 8.20 बजे नागपुर पहुंचेगी।
- ट्रेन 24 मार्च से नागपुर से प्रति बुधवार शाम 7 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 5.35 बजे इंदौर आकर 6.30 बजे महू पहुंचेगी।