रेलवे: रेल मंत्री ने की हबीबगंज स्टेशन की समीक्षा

रेलवे: रेल मंत्री ने की हबीबगंज स्टेशन की समीक्षा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हबीबगंज स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। गोयल ने कहा कि हबीबगंज स्टेशन अपने तरह का पहला ऐसा स्टेशन होगा, जहां यात्रियों के लिए आने-जाने के रास्तों से लेकर बड़ा वेटिंग एरिया तक बनाया गया है।

रेल अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च तक स्टेशन के डेवलपमेंट के काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसलिए काम की रफ्तार भी उसी के अनुसार चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हबीबगंज स्टेशन के री-डेवलपमेंट के बाद जल्द से जल्द शुरुआत करवाए जाने की योजना है। इसलिए रेल मंत्री से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा ध्यान हबीबगंज स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की ओर है।

खबरें और भी हैं…



Source link