बेफिक्र न हों: वैक्सीन के दूसरे डोज के बाद भोपाल में तीन, जबलपुर, इंदौर, अशोकनगर और शाजापुर में एक-एक को हुआ कोरोना

बेफिक्र न हों: वैक्सीन के दूसरे डोज के बाद भोपाल में तीन, जबलपुर, इंदौर, अशोकनगर और शाजापुर में एक-एक को हुआ कोरोना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • After The Second Dose Of Vaccine, Three In Bhopal, One Each In Jabalpur, Indore, Ashoknagar And Shajapur

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भाेपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दोनों डोज लेने के 30 से 45 दिन में शरीर में बनती है एंटीबॉडी, इसलिए सतर्क रहें।

काेराेना वैक्सीन का दूसरा डाेज लेने के बाद प्रदेश में सात हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर काेविड पाॅजिटिव हुए हैं। इनमें तीन भोपाल के हैं, जो हमीदिया और जेपी अस्पताल के कर्मचारी हैं। दोनों हेल्थ वर्कर हैं। तीसरा मरीज फ्रंटलाइन वर्कर है, जो हमीदिया के डॉक्टरों की निगरानी में है। बाकी चार जबलपुर, इंदौर, शाजापुर और अशोकनगर के हैं।

वहीं, पहला डोज लगवाने के बाद 10 से ज्यादा हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर पॉजिटिव हुए हैं। यह जानकारी कोरोना वैक्सीनेशन लाइन लिस्ट की पड़ताल में हुई है। राज्य टीकाकरण अधिकारी ने इन सभी की केस स्टडी संबंधित सीएमएचओ से मांगी है। बता दें कि प्रदेश में कोराेना की दो वैक्सीन दी जा रही हैं। एक है कोविशील्ड, जो 70% इफेक्टिव है, वहीं दूसरी है कोवैक्सीन जो 81% असरदार है।

याद रखें… वैक्सीन लगवाने के बाद शराब से दूर रहें, मास्क और डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखें

केस 1 : दूसरे डोज के 9 दिन बाद डाॅक्टर संक्रमित
हमीदिया के एनाटाॅमी डिपार्टमेंट में पदस्थ एक महिला डाॅक्टर काे 16 जनवरी काे कोविशील्ड का पहला डोज लगा। 1 मार्च को दूसरा। इसके 9 दिन बाद सामान्य सर्दी, खांसी की शिकायत हुई। हमीदिया के फीवर क्लीनिक में एंटीजन टेस्ट कराया, तो वह पॉजिटिव आया।

केस 2 : 17 दिन बाद फिर हो गया कोरोना
नेताजी सुभाष चंद्र बाेस मेडिकल काॅलेज जबलपुर के मेडिसिन डिपार्टमेंट में कार्यरत एक डाॅक्टर काे वैक्सीन का दूसरा डाेज 22 फरवरी काे लगा था। इसके 17 दिन बाद बुखार, सर्दी अाैर कमजाेरी हुई। जांच कराई तो पॉजिटिव निकले। फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

केस 3 : 24 दिन बाद पैथोलॉजिस्ट संक्रमित
निजी लैब की पैथोलॉजिस्ट बूस्टर डोज लगवाने के 24 दिन बाद संक्रमित हो गईं। 16 जनवरी को उन्होंने कोविशील्ड का पहला व दूसरा डोज 20 फरवरी को लगवाया। 24 दिन बाद थकान व जुकाम हुआ। दो दिन सामान्य फ्लू समझा। फिर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

केस 4 : शाजापुर : महिला जनपद सीईओ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
कोविशील्ड के दो डोज लेने के बाद भी एक महिला जनपद सीईओ की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। पहला डोज 11 फरवरी को व दूसरा 8 मार्च को लगवाया था। स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने पर बुधवार को जांच कराई तो वे पॉजिटिव निकलीं। उन्हें शाजापुर के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती किया है।

एक्सपर्ट व्यू : डाॅ. लोकेंद्र दवे, टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट प्रमुख, जीएमसी

टीका लगवाने के 6 महीने बाद तक प्रोटोकॉल का पालन करें, 3-6 हफ्ते में एंटीबॉडी बनती है

दोनों डोज लगवाने के बाद क्या करें?
-दोनों डोज लगवाने के बाद भी बेफिक्र न हों। 6 महीने तक प्रोटोकॉल का पालन करें, क्योंकि दोनों डोज के बाद 3 से 6 सप्ताह में कोरोना के प्रति शरीर में एंटीबॉडी बनती है। इसलिए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, सैनेटाइजर का उपयोग जरूरें।

वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना क्यों हो रहा?
-जो वैक्सीन लगाई जा रही है, उससे कितने दिन में एंटीबॉडी बनेगी, वह कितने दिन तक स्टेबल रहेगी, यह अब तक मेडिकल स्टडी में तय नहीं हुआ है। इसलिए वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरी है।

इम्यून सिस्टम को कैसे मजबूत रखा जाए?
– वैक्सीनेशन के बाद शराब का सेवन न करें, इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। जब एंटीबॉडी बनती हैं, तब शराब के सेवन से उसकी रफ्तार धीमी हो जाती है। इसलिए कम से कम 6 सप्ताह तक शराब से दूर रहें।

खबरें और भी हैं…



Source link