स्मृति मंधाना चोटिल हैं (Pic: AFP)
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम कर ली है
टीम इंडिया के आठ विकेट से मैच गंवाने के बाद मंधाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे देखना होगा कि रात में चोट कैसी रहती है. अभी यह कुछ ठीक लग रहा. नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के चोटिल होने के कारण उपकप्तान मंधाना ने इस मुकाबले में टीम का नेतृत्व किया.मैच में 11 रन बनाने वाली मंधाना ने कहा कि हमने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन क्षेत्ररक्षण में सुधार की जरूरत है. 18 ओवर के बाद मैंने महसूस किया कि हमने 10 रन कम बनाए थे.
यह भी पढ़ें
Ind vs Eng: टीम इंडिया की जीत के बाद विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा- IPL 2021 में भी करूंगा ओपनिंगIND vs END: विराट कोहली रहे टी20 सीरीज के सबसे बड़े हीरो, 115 की औसत से बनाए रन
सलामी बल्लेबाज एनेके बॉश (नाबाद 66) की पहली अर्धशतकीय पारी और कप्तान सुने लुस (43) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी से साउथ अफ्रीका महिला टीम ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम की.