गोंद की तस्करी: कार में भरकर पुनासा से खरगोन ले जा रहे थे 1 लाख कीमत का 6 क्विंटल गोंद, दो आरोपी गिरफ्तार

गोंद की तस्करी: कार में भरकर पुनासा से खरगोन ले जा रहे थे 1 लाख कीमत का 6 क्विंटल गोंद, दो आरोपी गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • 6 Quintals Of Glue Worth 1 Lakh Were Taken From Punasa To Khargone After Filling In The Car, Two Accused Arrested

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जब्त गोंद, वाहन और आरोपियों के साथ वन विभाग की टीम। 

  • वन विभाग की कार्रवाई, सुलगांव टोल नाके के पास दबिश देकर पकड़ा

कार में भरकर गोंद की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने हिरासत में लिया। दोनों आरोपी खरगोन निवासी है, जो कि पुनासा के पास नर्मदा क्षेत्र के जंगल से गोंद निकालकर खरगोन ले जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी में शामिल दो अन्य लोगों की जानकारी दी जिनके कब्जे से 2.50 क्विंटल गोंद जब्त किया गया। इस तरह एक लाख कीमत का कुल 6 क्विंटल गोंद जब्त किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी मूंदी अरविंद चौहान ने बताया सोमवार की सुबह एक सफेद रंग की महिंद्रा झाइलो MH 19 AX 5129 सनावद से पुनासा की ओर जाते हुए दिखाई दी। संदेह के आधार पर वन विभाग की टीम ने इस वाहन का पीछा किया, जिसे सुलगांव टोल नाके के यहां रोका। वाहन में चालक संजु पिता संतोष कुशवाह निवासी खरगोन एवं एक अन्य साथी अभिमन्यु पिता बंकट यादव निवासी घुघरियाखेड़ी जिला खरगोन को 3.50 क्विंटल गोद के साथ हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोंद बायफल से खरगोन ले जाकर अर्पित बनकर नामक व्यक्ति को देने वाले थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव बायफल में दबिश दी। जहां एक घर के बाहर 6 बोरियों में 2.50 क्विंटल धावड़ा गोंद भरा हुआ था, यह गोंद महू निवासी जयंत कामले व पुनासा निवासी शुभम ने गाड़ी में लोड करवाकर खरगोन भिजवाया था। इस तरह 6 क्विंटल गोंद सहित महिंद्रा झाइलो वाहन को जब्ती में लेकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ जैव विविधता उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link