- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Six Months Ago In The Sand Supremacy, The Father Of The Lawyer Had Murdered The Young Man, The Advocate Was Also Made An Accused, After The Deliberation, The Name Had Come Out.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अधिवक्ता को सिहोरा कोर्ट के सामने बदमाशों ने गोली मारी।
- स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, एक संदेही हिरासत में
- अधिवक्ता के पेट में लगी गोली, सिहोरा से जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर
सिहोरा कोर्ट के सामने सरेआम दो बदमाशों ने एक अधिवक्ता को गोली मार दी। गोली अधिवक्ता के पेट में लगी है। उसे सिहोरा से जबलपुर निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि अधिवक्ता सूर्यभान सिंह के पिता उजियार सिंह ने 30 सितंबर को गनियारी निवासी विकास सिंह की हत्या कर दी थी। रेत वर्चस्व को लेकर अंजाम दिए गए उस हत्याकांड में अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया था पर बाद में पुलिस विवेचना में उसका नाम हटा दिया गया था। इस हत्याकांड के मामले में सूर्यभान ही कोर्ट में पिता की पैरवी करने सिहोरा गया था। जानकारी के अनुसार कटंगी क्षेत्र के गनियारी निवासी उजियार सिंह का बेटा सूर्यभान सिंह (32) अधिवक्ता है। वह शहर में रहकर वकालत करता है। सोमवार को वह सिहोरा सिविल कोर्ट में अपना नाम हत्या के मामले में न जोड़ने के लिए पैरवी करने गया था। वहां से शाम 5.30 बजे के लगभग निकल कर पुराने बंद हो चुके गेट के सामने पहुंचा था। तभी स्कूटी सवार दो नकाबपोश पहुंचे और सूर्यभान पर गोली चला दी। बदमाशों ने एक ही फायर किया। गोली सूर्यभान के पेट में लगी और वह मौके पर ही गिर गया। इसी बीच बदमाश तेजी से स्कूटी लेकर जबलपुर की ओर निकल गए।
अधिवक्ता को गोली मारने के बाद मौके पर पूछताछ करती सिहोरा पुलिस।
विकास के परिजनों ने सूर्यभान का नाम जोड़ने कोर्ट में लगाया था आवेदन
सूत्रों के मुताबिक विकास सिंह मर्डर केस में पुलिस द्वारा सूर्यभान का नाम निकाल दिया गया था। इसे विकास के परिजनों ने कोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट में आवेदन लगाकर सूर्यभान का नाम फिर से जोड़ने की अपील की थी। इसी मामले की सुनवाई सिविल कोर्ट सिहोरा में थी। सूर्यभान सिंह साथी अधिवक्ताओं के साथ अपना पक्ष रखने गया था। बाहर निकलते ही उस पर बदमाशों ने गोली चला दी।
सिहोरा अस्पताल में अधिवक्ता के साथी से जानकारी लेती पुलिस।
सरेआम फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
सरेआम फायरिंग की इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ हालत में सूर्यभान को साथी अधिवक्ता लेकर सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख और गोली फंसी होने के चलते सूर्यभान को रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक गोली निकालने उसका ऑपरेशन करने ले गए हैं। सूर्यभान की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर एएसपी शिवेश सिंह बघेल सहित सिहोरा पुलिस पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में ले लिया है। संदेही से पूछताछ जारी है।
घेरे में दिख रहे विकास सिंह की 30 सितंबर 2020 को हुई हत्या से जुड़ी है पूरी वारदात। (फाइल फोटो)
30 सितंबर 2020 को हुई विकास सिंह की हत्या से जोड़कर देखी जा रही वारदात
पुलिस सूत्रों की माने तो हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई। सिहोरा में घटनास्थल से लेकर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि इस जानलेवा वार को 30 सितंबर 2020 को इंद्राना में हुई मदना निवासी विकास सिंह (31) की गोली मारकर की गई हत्या वाली वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है। तब अधिवक्ता सूर्यभान सिंह के पिता उजियार सिंह ने रेत वर्चस्व में विकास सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं विकास के बहनोई कोनीकला पड़रिया निवासी प्रशांत सिंह भी घायल हुआ था। मामले में पुलिस ने उजियार सिंह, उसके बेटे सूर्यभान व छुट्टू सिंह, ड्राइवर जोगिंदर उर्फ बबलू को आरोपी बनाया था।
विवेचना के बाद अधिवक्ता सूर्यभान सिंह का नाम निकला था
सूर्यभान सिंह अधिवक्ता है। साथी अधिवक्ताओं ने तब पुलिस अधिकारियों को आवेदन कर इस मामले में शामिल न होने का दावा किया था। उस समय सूर्यभान के एक अस्पताल में होने संबंधी सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई थी। विवेचना के दौरान सूर्यभान का नाम निकाल दिया गया था। अन्य आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं। इससे पूर्व भी उजियार सिंह ने विकास पर जानलेवा वार किया था। तब 307 का प्रकरण दर्ज हुआ था। कटंगी क्षेत्र का गनियारी गांव और पनागर का मदना गांव आमने-सामने हैं। बीच में हिरन नदी है। हिरन नदी से रेत निकालने को लेकर उजियार और विकास सिंह में विवाद था।
30 सितंबर 2020 को इंद्राना में विकास की हत्या हुई थी, तब घटनास्थल पर मझौली पुलिस जांच करती हुई। (फाइल फोटो)
हिरन नदी में रेत निकालते समय एक युवक के डूब जाने पर तब हुआ था विवाद
30 सितंबर 2020 को हिरन नदी में उजियार सिंह द्वारा रेत निकलवाई जा रही थी। उसी दौरान इंद्राना निवासी शिवम राजपूत (20) नदी में डूब गया। उसकी चार दिन बाद लाश मिली थी। इस घटना के बाद मौके पर डायल-100 पहुंची तो उजियार ने भ्रमित कर लौटा दिया कि कोई वारदात ही नहीं हुई। इसके बाद वह जीप से ड्राइवर के साथ इंद्राना गया। वहां विकास सिंह और अन्य लोग भी पहुंचे थे। वहां विकास सिंह मोबाइल से उजियार का वीडियो बनाने लगा था। इसके बाद उजियार ने गोली मारी थी।