IND VS ENG: केएल राहुल ने पहले वनडे में नाबाद अर्धशतक लगाया (फोटो-एएफपी)
केएल राहुल (KL Rahul) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चार मैचों में फ्लॉप रहे थे लेकिन इसके बावजूद वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी और इस बल्लेबाज ने नाबाद अर्धशतक ठोका.
टी20 सीरीज के दौरान केएल राहुल की तकनीक पर सवाल खड़े किये जा रहे थे लेकिन वनडे सीरीज से पहले कप्तान विराट कोहली ने अपने बल्लेबाज पर भरोसा जताया. टीम इंडिया ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी और केएल राहुल को मौका दिया गया.
राहुल ने खेली जबर्दस्त पारी
केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ सधी हुई शुरुआत की. वो पहली ही गेंद से अच्छे फुटवर्क का इस्तेमाल करते दिखे. विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और हार्दिक पंड्या का विकेट गिरने के बाद केएल राहुल पर दबाव बढ़ा और वो इसी दबाव में और निखरते चले गए. राहुल ने अपना डेब्यू मैच खेल रहे क्रुणाल पंड्या के साथ जबर्दस्त बल्लेबाजी की. दोनों बल्लेबाजों ने 61 गेंदों में नाबाद 112 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया के स्कोर को 317 रनों तक पहुंचाया.IND VS ENG: छठी बार शतक से चूके शिखर धवन, कोहली-सहवाग को पीछे छोड़ा
केएल राहुल ने महज 39 गेंदों में अर्धशतक लगाया. बड़ी बात ये है कि केएल राहुल ने नंबर 5 पर ये पारी खेली है. आपको बता दें 40.3 ओवर में भारत ने 205 रनों पर 5 विकेट गंवा दिये थे लेकिन केएल राहुल ने सधी हुई बल्लेबाजी कर टीम को 300 पार पहुंचाया. राहुल के साथ क्रुणाल पंड्या ने भी जबर्दस्त पारी खेली और 31 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा शिखर धवन ने 98 और कप्तान विराट कोहली ने 56 रनों की पारी खेली.