29 मार्च से आरसीबी का ट्रेनिंग कैंप शुरू होगा
आईपीएल (IPL 2021) के इस सीजन का उद्घाटन मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा.
आरसीबी ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हसन ट्रेनिंग कैंप की तारीख का खुलासा कर रहे हैं. हसन ने बताया कि एबी डिविलियर्स 28 मार्च को आएंगे. हसन ने कहा कि खिलाड़ी एक अप्रैल तक आएंगे. फिन एलेन एक अप्रैल को न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल टी20 मैच खेलेंगे और इसके बाद ही वह आएंगे.
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच उद्घाटन मुकाबला
आईपीएल के इस सीजन का उद्घाटन मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ भी इसी जगह पर खेले जाएंगे. इस साल सभी मैच न्यूट्रल जगह पर खेले जाएंगे. कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेल पाएगी.यह भी पढ़ें :
Ind vs Eng: पिता की 3 चीजें लेकर मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में गए थे पंड्या ब्रदर्स
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कायरन पोलार्ड के पिता का निधन, सचिन तेंदुलकर ने बंधाया ढांढस
वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो आरसीबी के कप्तान कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कोहली ने नाबाद 80 रन की पारी खेली थी. कोहली इस साल आरसीबी के लिए ओपनिंग भी कर सकते हैं. वह खुद इसका संकेत दे चुके हैं.