पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश: धनासिरी के कैप चबूतरे में मुरम की जगह भरी मिट्टी

पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश: धनासिरी के कैप चबूतरे में मुरम की जगह भरी मिट्टी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पिपरिया10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों पर सतत निगरानी अगर ना रखी जाए तो बड़े पैमाने पर घपला किया जाता है। ताजा मामला धनाश्री ग्राम में बन रहे कैप चबूतरे का है। इसमें पुराई के लिए मुरम के बजाय काली मिट्टी भरी गई है। शुक्रवार को जनपद पंचायत में एसडीएम नितिन टाले को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा को निर्देश दिए हैं।

सीईओ मिश्रा ने बताया की समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र के समीप के कैप चबूतरे बनाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए थे। इनमें धनासिरी का चयन हुआ था। इन चबूतरों के निर्माण कार्य की निगरानी के दौरान पता चला की चबूतरों में पुराई के लिए काली मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। संबंधित पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर उसे ऐसा करने से मना किया गया। उसके द्वारा आश्वस्त किया गया कि काली मिट्टी को हटाकर उसमें मुरम डलवा दी जाएगी।

हाल ही में जनपद की निर्माण शाखा की टीम द्वारा चबूतरों में की गई पुराई को खुदवा कर जांच की गई तो पाया गया कि काली मिट्टी के ऊपर मुरम की परत बिछाकर काली मिट्टी को छुपा दिया गया है। इस बारे में पंचायत सचिव से बैठक में पूछने पर उनके द्वारा कहा गया कि सरपंच द्वारा मेरी जानकारी के बिना ऐसा कर दिया गया। मुरम आने में दिक्कत हो रही है। मैं दो दिन में सब ठीक कर दूंगा। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि काली मिट्टी हटाकर मुरम से पुराई करवा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link