- Hindi News
- Local
- Mp
- A Campaign To Apply 1.18 Crore People Aged 45 Years And Above Will Start From April 1
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से 45 साल व इससे ज्यादा उम्र के 1.18 करोड़ लोगों को वैक्सीसन लगाने का अभियान शुुरु होगा।
- मध्य प्रदेश को 30 मार्च को मिलेंगे कोविशील्ड वैक्सीन के 9.54 लाख डोज
- हर दिन 2 लाख लोगों का वैक्सीनेशन करने का टारगेट
देश में 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा। मप्र में इस उम्र के दायरे में आने वाले 1 करोड़ 18 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने हर दिन 2 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सप्ताह पहले वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह टारगेट दिया था। इससे पहले, 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग ही वैक्सीन लगवाने के पात्र थे।
मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,048 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां मतदान की तर्ज पर व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें से 1,828 सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र और 220 निजी अस्पताल में सेंटर बनाए गए हैं। चूंकि 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। इस उम्र के दायरे में संख्या ज्यादा है। इसे ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन सेंटर भी बढ़ाए जाएंगे। प्रदेश में कितने सेंटर बढ़ेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई संख्या अभी तक तय नहीं हो पाई है।
1 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान के लिए मध्य प्रदेश को कोविशील्ड वैक्सीन के 9.54 लाख डोज 30 मार्च को मिलेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 29 लाख 25 हजार, 043 डोज कोवीशील्ड और 2 लाख 95 हजार 524 कोवैक्सीन के मिल चुके हैं।
कट-ऑफ डेट 1 जनवरी 1977 है
सरकार ने तय किया है कि 1 अप्रैल 2021 से 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को वैक्सीन देने के लिए कट-ऑफ डेट 1 जनवरी 1977 तय की गई है। यानी अगर आपका जन्म इस तारीख से पहले हुआ है, तो आप टीका लगवा पाएंगे। अभी 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लग तो रहा है, मगर उन्हें ही जिन्हें कोई को-मॉर्बिडिटी है। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को वैक्सीन लग रही है।
वैक्सीन के लिए ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
अगर आप तय क्राइटेरिया में फिट बैठते हैं तो CoWIN पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बिना को-मॉर्बिडिटी वाले 45 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को वैक्सीनेशन की डेट 1 अप्रैल 2021 या उसके बाद की मिलेगी। सरकार ने ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और फेसिलेटेड रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी है। मतलब आप सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हां, अपनी उम्र और पहचान की पुष्टि के लिए दस्तावेज जरूर ले जाएं।