स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान: भाषा की मर्यादा ही त्यागी, शहर को कैसे बनाएँगे नम्बर वन

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान: भाषा की मर्यादा ही त्यागी, शहर को कैसे बनाएँगे नम्बर वन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर वाले, 4 बिन अपनाले… यह स्लोगन नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के लिए उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए कई फ्लैक्स शहर भर में टाँगे गए हैं। इसका मंतव्य शहर की भलाई है, लेकिन अशिष्ट भाषा का उपयोग कर निगम ने लोगों की भावनाएँ आहत कर दी हैं।

कई लोगों ने इस स्लोगन वाले पोस्टर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे लोग िनगम अधिकारियों को जमकर कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि शहरवासियों को 4 डस्टबिन रखने की सलाह दी ही जा रही है तो उसके लिए.. जबलपुर वालों, 4 डस्टबिन अपनालो.. जैसे शब्द लिखे जा सकते थे। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने नगर निगम कई तरह के स्लोगन लिखकर शहर में लगाता है, लेकिन इनकी भाषा कभी भी भद्दी नहीं होती, बल्कि ऐसी भाषा का उपयोग किया जाता रहा है जिससे लोग शहर हित में बेहतर कार्य करें, किन्तु नौसिखिया अधिकारियों की मंडली न तो संस्कारधानी के संस्कार से वाकिफ है और न ही उन्हें भाषाई ज्ञान है यही कारण है िक शहर वाले… अपनाले जैसे शब्द लिखे जा रहे हैं। इस भाषा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और न ही इसकी अनदेखी करने वाले अधिकारियों को बख्शा जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं…



Source link