- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Woman Fed Poison To Family Members, Including Children, Before Fleeing With Lover Nandoi] Condition Critical
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- घटना बरासो थाना क्षेत्र के ग्राम सिमार की
भिंड शहर के थाना बरासों में एक महिला अपने ननदोई के प्रेम में इतनी पागल हो गई कि उसे अपने मासूम बच्चों को चेहरा भी नजर नहीं आया। महिला ने अपने दो बच्चों, पति सहित ससुर, सास, देवर, देवरानी को खाने में जहर खिला दिया। इसके बाद स्वयं ननदोई के साथ भाग गई। यह घटना शनिवार रात की है। जैसे ही परिवार के सदस्यों की हालत खराब हुई तो गांव के लोगों ने पूरे परिवार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।
बरासों थाना क्षेत्र के ग्राम सिमार निवासी मुंशी खान के बड़े बेटे की मौत कुछ साल पहले सड़क हादसे में हो गई। बड़े बेटे की 36 वर्षीय पत्नी का निकाह मुंशी खान ने छोटे बेटे छोटू से करा दिया। बड़े साले की मौत के बाद से ननदोई लोहकन खान निवासी अहरोली थाना अटेर ने उसके बेवा पर(छोटू की पत्नी) नजर गढ़ाना शुरू कर दी। वह आए दिन किसी न किसी काम के बहाने छोटू के घर आता जाता रहा। मौका मिलते ही उसने छोटू की 35 वर्षीय पत्नी को प्रपोज कर दिया। ननदाेई के प्रेम ऑफर का महिला ने स्वीकार कर लिया। इस तरह उसका घर में आना जाना बढ़ता गया। परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने मेल-जोल पर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दी।
पति छोटू भी आए दिन इस बात को लेकर महिला से मारपीट करने लगा। ससुर, सास और देवर-देवरानी भी ताने सुनाने लगे। बीते रोज महिला ने प्रेमी ननदोई के साथ घर से भागने का प्लान बनाया। हालांकि घर से महिला को बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, इसलिए उसने परिवार के सभी लोगों के खाने में जहर मिला दिया। इसके बाद स्वयं प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई। इस घटना में महिला के दो बच्चे, पति, ससुर, सास, देवर, देवरानी जहरखुरानी के शिकार हुए है। इन सभी का इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है। बरासो थाना प्रभारी सुरजीत सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं है।