- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Teak Chopped From The Forest In The Dark Of Night Were Smuggled Out Of Bikes, The Patrolling Team Laid Siege And Caught Two
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सागौन के साथ पकड़े गए आरोपी।
- बरायठा-धवारा के जंगल का मामला, दो बाइक के साथ सागौन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
शाहगढ़ वन परिक्षेत्र के बरायठा-धवारा के जंगल से सागौन की अवैध रूप से तस्करी करते हुए वन अमले ने दो तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के कब्जे से तीन नग सागौन के लट्ठे जब्त किए गए है। दरअसल, शनिवार देर रात बरायठा-बंडा मार्ग स्थित धवारा के जंगल से सागौन की कटाई कर अवैध रूप से तस्करी की जा रही थी। तस्कर दो बाइक पर सागौन के तीन नग लेकर भाग रहे थे। इसी बीच गश्त कर रहे वन अमले को मामले की भनक लग गई। वनकर्मियों ने जंगल में घेराबंदी कर बाइक सवार तस्करों को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सूरत यादव और चिंखा अहिरवार निवासी तारपोह इलाका बताया। मामले में वन अमले ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक व सागौन जब्त की है।
शाहगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम चतुर्वेदी ने बताया कि सागौन की तस्करी करते पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। डिप्टी रेंजर आरडी पटेल ने बताया कि जंगल में अवैध कटाई और लकड़ी की चोरी होने के लिए वन अमले के साथ ही वन सुरक्षा समितियां सक्रिय हैं। जंगल की ओर आने वाले हर चार पहिया वाहनों पर नजर रखी जाती है। इसी के चलते तस्करों ने बाइक से सागौन तस्करी करने का तरीका अपनाया है। हालांकि वन अमला दिन और रात जंगल में गश्त कर रहा है। इसी कारण सागौन ले जाते बाइक सवार आरोपी पकड़े गए।
बताया जाता है तस्कर 20 से 25 हजार रुपए लेकर जंगल से सागौन लाते हैं। जिसे चिरान बनाकर करीब एक लाख रुपए तक में फर्नीचर बनाने वालों को बेच देते है। यह लकड़ी बराज, शाहगढ़, हीरापुर,अमरमऊ, तारपोह आदि क्षेत्रों में सप्लाय की जा रही है।