बनखेड़ी में आगजनी: बनखेड़ी में तीन गांवों 15 एकड़ की फसल जली, पुलिस नहीं कर रही नामजद रिपोर्ट

बनखेड़ी में आगजनी: बनखेड़ी में तीन गांवों 15 एकड़ की फसल जली, पुलिस नहीं कर रही नामजद रिपोर्ट


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो।

आगजनी की घटना से मंगलवार क्षेत्र के तीन गांव में खड़ी करीब 15 एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान जामुनिया रंधीर और कोठरी में हुआ है। पीड़ित किसान उदयभान ने बताया नामजद करने के लिए थाने पहुंचें, लेकिन रिपोर्ट में नामजद के स्थान पर आरोपी को अज्ञात लिख रही थी। इस बात से शिकायतकर्ता नाराज होकर बुधवार को पीड़ित किसान कलेक्टर और एसपी के नाम शिकायत लेकर पहुंचे। जिसमें दोषी पर नामजद शिकायत दर्ज करके उचित मुआवजे की मांग की है।

थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया जांच के बाद ही हम आरोपी का नाम लिख सकते हैं। आगजनी का पहला मामला सेमखेड़ा गांव के लालसाहब पिता गोविंद पटेल के खेत का है। जिसमें अज्ञात कारण से करीब पौने दो एकड़ की गेहूं फसल जल गई। दूसरा कोठरी गांव में हुआ। जंगल की आग के कारण मोहन पिता गजराज ठाकुर के खेत में खड़ी करीब 5 एकड़ की फसल जल गई।

वहीं तीसरा मामला जामुनियारंधीर और आमगांव के बीच में हुआ है। इसमें आमगांव के उदयभान पटेल और सुरेश पटेल की 7 एकड़ फसल में आग से नुकसान हुआ है। बुधवार को बिजनहाई में जंगल की आग खेतों के पास पहुंची थी, लेकिन मौका रहते फायर बिग्रेड ने काबू पा लिया है। वहीं दो लोगों पर मामला दर्ज करने के लिए तहसीलदार ने पत्र लिखा है। इसमें जिसमें नांदना परसवाड़ा के गोविंद पिता अमीरा किरार और बेहरावन के नाथूराम पिता गणपत किरार द्वारा नरवाई में आग लगने पर मौका पंचनामा बनाया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link