भूमाफिया पर प्रशासन का शिकंजा: आधा दर्जन ड्यूप्लेक्स तोड़े कब्जों की शुरू हुई तलाश, अब खंगाली जा रही बदमाश कज्जू कदीर के और भी कारनामों की कुण्डली

भूमाफिया पर प्रशासन का शिकंजा: आधा दर्जन ड्यूप्लेक्स तोड़े कब्जों की शुरू हुई तलाश, अब खंगाली जा रही बदमाश कज्जू कदीर के और भी कारनामों की कुण्डली


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Search For Half A Dozen Duplex Breaks Has Started, Now The Horoscope Of The Rogue Kajju Kadir Is Being Reconstructed

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खजरी-खिरिया गर्दा बायपास के पास शातिर बदमाश कज्जू (कदीर) के आधा दर्जन से अधिक ड्यूप्लेक्स को मंगलवार को तोड़े जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को उसके संबंध में अन्य गतिविधियों में लिप्त कार्यों की पतासाजी शुरू कर दी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कज्जू (कदीर) पर लोगों को डरा-धमकाकर उनकी जमीनों पर कब्जा करने और सरकारी भूमि को बेचने के भी आरोप हैं। जिनकी जाँच-पड़ताल की जा रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जल्द ही अगली कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार भू माफिया एवं बदमाश कज्जू (कदीर) किसी दूसरे की जमीन पर कब्जा जमाकर उसमें मकान बनाकर बेच रहा था। इसकी शिकायत प्रशासन तक पहंँुची। इसके बाद प्रशासन और पुलिस द्वारा मंगलवार को खजरी खिरिया स्थित गर्दा बायपास के समीप लगभग 1 करोड़ की लागत से बन रहे करीब आधा दर्जन मकानों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि कज्जू के ऊपर दो दर्जन से अधिक मामले विभिनिन थानों में दर्ज हैं।

नायब तहसीलदार अधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार ग्राम गर्दा के खसरा नम्बर 121/4 की करीब 5 हजार वर्गफीट भूमि पर अतिक्रमण कर माफिया आदर्श नगर अधारताल निवासी अब्दुल कदीर खान उर्फ कज्जू द्वारा बेचने के लिए 5-6 मकान बनाए जा रहे थे। यह भूमि जबकि मुन्नालाल रजक की निजी भूमि थी। मुन्ना ने प्रशासन को शिकायत सौंपी थी कि उसकी 21 हजार वर्गफीट से ज्यादा की जमीन है, जिसमें से 5 हजार व र्गफीट से ज्यादा भूमि पर कज्जू कदीर द्वारा अवैध कब्जा का निर्माण कार्य किया जा रहा है। टीम ने पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की और आधा दर्जन निर्मित मकानों को एक जेसीबी और दो पोकलेन मशीनें चलाकर तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link