Honda HR-V का इंटीरियर- होंडा ने इस एसयूवी के इंटीरियर को शानदार तरीके से डेवलेप किया है. एसयूवी का डैशबोर्ड में कंपनी ने लेयर्ड डिजाइन दी है. इसके साथ ही डैशबोर्ड में आपको फ्रीस्टैंडिंग सेंट्रल टर स्क्रीन भी मिलेगी. जों होंडा ब्रांड की तकनीक है. वहीं थर्ड जनरेशन होंडा HR-V में आपको Air-con कंट्रोल और एयर वेंट का ऑप्शन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Qooder का फोर व्हीलर स्कूटर किसी कार से नहीं है कम, यहां देखें फीचर्स और कीमत
Honda HR-V एक्सटीरियर- इस नई Honda HR-V मॉडल SUV के लुक को बरकरार रखा है. ऐसा लागत है, की इसका पूरा डिजाइन साल 2020 के बीजिंग में एक मोटर शो से होंडा एसयूवी के कांसेप्ट से इंस्पायर होकर बनाया गया है. इसमें एचआरबी मॉडल में दो बेहतरीन डिजाइंस के ऑप्शन दिखते हैं. इस मॉडल में LED हैंड लैंप, LED डीआरएलएस और चौड़ी फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकती है। साथ ही इसमें नोज Gril का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके अलावा अगर बात करें तो इसमें Dual ton मशीन कट एलॉय व्हील्स के साथ साइड बॉडी और Wheel Arch पर Cladding भी दी जाने वाली है.
Honda HR-V का माइलेज- होंडा का दावा है कि इस एसयूवी का 1.5-लीटर i-VTEC इंजन शहर में 13 kmpl का माइलेज देता है. वहीं ये कार हाईवे पर 18 kmpl का माइलेज दे सकता है. वहीं इसके दूसरे इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर i-DTEC इंजन की बात करें तो ये शहर में 18kmpl का माइलेज देता है और हाईवे पर 23kmpl का माइलेज दे सकता है.
यह भी पढ़ें: 17,77 रुपये महीने की EMI पर घर लाए TVS की ये स्कूटी, जानें पूरा ऑफर
Honda HR-V का इंजन- Honda HR-V में एचईवी पावरट्रेन का इस्तेमाल किया जाने वाला है. इस इंजन का इस्तेमाल कंपनी ने नई जनरेशन Honda City हाइब्रिड में भी किया गया था. हालांकि होंडा सिटी के हाइब्रिड मॉडल को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. बता दें कि यह सिस्टम दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और एक पेट्रोल इंजन के इस्तेमाल से चलता है. नई जनरेशन city हाइब्रिड में पेट्रोल पर 98ps की पावर और 127mm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलता है. नई जनरेशन मॉडल 109ps की इलेक्ट्रिक मोटर पावर और 253 एमएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. जबकि दूसरा मोटर केवल starter generate के रूप में कार्य करता है. हालांकि Honda HR-V में दिए जाने वाले इंजन की फिलहाल कोई ऑफिशियल खबर सामने नहीं आई है इसलिए Honda HR-V लॉच होने के बाद ही कहा जा सकता है कि उसमें किस तरह के इंजन होंगे.