IPL पर कोरोना का साया: टूर्नामेंट से 8 दिन पहले KKR के प्लेयर नीतीश राणा की रिपोर्ट पॉजिटिव, गोवा से छुट्टी मनाने के बाद टीम से जुड़े थे

IPL पर कोरोना का साया: टूर्नामेंट से 8 दिन पहले KKR के प्लेयर नीतीश राणा की रिपोर्ट पॉजिटिव, गोवा से छुट्टी मनाने के बाद टीम से जुड़े थे


  • Hindi News
  • Sports
  • IPL 2021 Coronavirus Update | KKR Team Player Nitish Rana Test Positive For COVID 19

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

नीतीश राणा ने IPL में अब तक खेले 60 मैच में 28.17 की औसत से 1437 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.56 का रहा है। -फाइल फोटो

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। 14वां सीजन शुरू होने से 8 दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के प्लेयर नीतीश राणा के कोरोना संक्रमित होने की खबर है। सूत्रों की मानें तो राणा गोवा में छुट्टी मनाने के बाद टीम से जुड़े थे। दो दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, लेकिन BCCI और KKR की ओर से अब तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश मुंबई स्थित टीम होटल में क्वारैंटाइन हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। IPL का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होना है। फाइनल 30 मई को होगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाना है। KKR का पहला मैच 11 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है।

नीतीश ने पिछले सीजन में 254 रन बनाए
नीतीश ने पिछले साल KKR के लिए 14 मैच में 25.14 की औसत से 254 रन बनाए हैं। उन्होंने IPL में अब तक खेले 60 मैच में 28.17 की औसत से 1437 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.56 का रहा है।

विजय हजारे ट्रॉफी में 5वें टॉप स्कोरर रहे
हाल ही में हुए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में नीतीश 5वें टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने दिल्ली की ओर से खेलते हुए 7 मैचों में 66.33 की औसत से 398 रन बनाए। एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी भी लगाई थीं। उनका स्ट्राइक रेट 97.78 का रहा।

पिछले सीजन में CSK टीम के 11 लोग संक्रमित हुए थे
पिछला सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक UAE में बायो-सिक्योर माहौल में हुआ था। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, इसके बाद पूरे टूर्नामेंट में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया था।

IPL 2020 के दौरान करीब 40 हजार टेस्ट हुए
BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने बताया था IPL 2020 के लिए तैयार किए गए बायो-बबल में 400 खिलाड़ी और स्टाफ रुक रहे थे। ढाई महीनों में करीब 30 से 40 हजार टेस्ट कराए गए, ताकि सभी सुरक्षित रह सकें। गांगुली ने कहा था कि कोरोना के बीच टूर्नामेंट में दुनियाभर के खिलाड़ियों की भागीदारी के बाद भी हम सफलतापूर्वक इसका आयोजन करा सके, इससे मैं बहुत खुश हूं।

खबरें और भी हैं…



Source link