गेहूं की खड़ी फसल जलने से परेशान किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, आज थी भतीजी की सगाई

गेहूं की खड़ी फसल जलने से परेशान किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, आज थी भतीजी की सगाई


किसान के द्वारा आत्महत्या के बाद संताप करती महिला.

दमोह (Damoh) जिले के एक गांव में गेहूं की फसल (Wheat Crop) में जलने के कारण किसान (Farmer) ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. आज किसान के छोटे भातीजी की सगाई होनी थी. बताया जा रहा है कि किसान कर्ज में डूबा था.

दमोह. दमोह (Damoh) जिले में खेत में खड़ी गेंहूं की फसल जलने से परेशान किसान (Farmer) ने कीटनाशन पीकर अपनी जावनलीला समाप्त (Suicide) कर ली. घटना नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलौद गांव की बताई जा रही है. किसान के घर में आज उसकी भतीजी की सगाई थी, लेकिन दुखद घटना के बाद घऱ में मातम फैल गया.

चिलौद गांव के रहने वाले किसान बेड़ीलाल अहिरवार की दो पहले खेत में खड़ी गेंहू की फसल आग लगने से जल गई थी. इसके बाद किसान काफी अवसाद में रहने लगा था. बताया जा रहा है कि किसान ने बैंक समेत कुछ साहूकारों से कर्ज ले रखा था, जिसके कारण किसान ने कल देर रात कीटनाशक पी लिया. घटना के बारे में परिजनों को पता चला तो लोगों ने उसे जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया, लेकिन इलज के दौरान किसान की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

MP News: अगर मास्क नहीं पहना तो लाउडस्पीकर पर निबंध पढ़कर चौराहे पर मांगनी पड़ेगी माफी

बेड़ीलाल अहिरवार(55) के पास करीब डेढ़ एकड़ जमीन थी, जिसमें उसने गेहूं की फसल वो रखी थी और 30 मार्च को शाम करीब शाम 4:00 बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के बाद उठी चिंगारी से फसल में आग लग गई. बार-बार फायर ब्रिगेड को फोन करने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिसकी वजह से करीब 4 से 5 किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर के खाक हो गई.डेढ़ एकड़ का किसान था मृतक

बेड़ीलाल और उसके छोटे भाई मथुरा उर्फ पप्पू अहिरवार दोनों की डेढ़-डेढ़ एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई थी. मथुरा उर्फ पप्पू की बेटी ममता अहिरवार की आज सगाई होने वाली थी, लेकिन दो दिन लगातार परेशान किसान बेडिलाल के दरवाजे पर कोई भी जनप्रतिनिधि सांत्वना देनी पहुंचा. वहीं दूसरी ओर कोई भी अधिकारी जली फसल के नुकसान की जांच करने मौके पर नही पहुंचा, जिसके बाद किसान ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.









Source link