किसानों के सपने आग में खाक: हार्वेस्टर में शार्ट-सर्किट से लगी आग, 22 एकड़ गेहूं की फसल हुई राख, छह गांवों के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग फैलने से रोका

किसानों के सपने आग में खाक: हार्वेस्टर में शार्ट-सर्किट से लगी आग, 22 एकड़ गेहूं की फसल हुई राख, छह गांवों के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग फैलने से रोका


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Short circuit Fire In Harvester, 22 Acres Of Wheat Harvested Ashes, Villagers From Six Villages Plowed Through Tractors And Prevented The Spread Of Fire

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • तिलवारा क्षेत्र के चरगवां रोड स्थित खुलरी गांव में लगी आग
  • बेलखेड़ा से एजेंट लेकर आया था हार्वेस्टर, सात किसानों की फसल स्वाहा

जिले में किसानों की मेहनत खेत में ही स्वाहो जा रही है। गुरुवार को तिलवारा क्षेत्र के चरगवां रोड पर हार्वेस्टर की शार्ट-सर्किट से वाहन सहित 22 एकड़ गेहूं की फसल जल कर स्वाहा हो गई। छह गांवों के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से आग लगने वाली फसल के चारों ओर जुताई कर किसी तरह आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार बेलखेड़ा का एजेंट मुकेश साहू हार्वेस्टर लेकर चरगवां न्यू-भेड़ाघाट रोड पर गेहूं की कटाई करने पहुंचा था। गुरुवार दोपहर एक बजे के लगभग खुलरी गांव निवासी नितेंद्र उपाध्याय के खेत में गेहूं की फसल की कटाई चल रही थी। उसी दौरान हार्वेस्टर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग ने पहले हार्वेस्टर को चपेट में लिया और फिर गेहूं की फसल में फैल गई। देखते ही देखते हवाओं के चलते आग 22 एकड़ में फैल गई।

खुलरी गांव के पास गेहूं की फसल खाक।

खुलरी गांव के पास गेहूं की फसल खाक।

इतनी तेजी से आग फैली की हम 10-12 लोग कुछ नहीं कर पाए
सात किसानों की फसल स्वाहा हो गया। पीड़ित नितेंद्र उपाध्याय के मुताबिक आग लगते ही उन लोगाें ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इतनी तेजी से आग फैली कि कुछ नहीं कर पाए। खेतों में आग लगने की खबर मिलते ही छह गांवों के हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। चारों तरफ से जुताई कर आग को आगे फैलने से रोक लिया। जिले में पिछले तीन दिनों में 200 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल स्वाहा हो चुकी है।
नरवाई न जलाने की अपील
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील की है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक आग लगाने से खेतों में जरूरी पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। नरवाई को खेत में पलट दे तो वह सड़क कर खाद में तब्दील हो जाएगी। नरवाई में आग लगाने से गेहूं की फसलों तक पहुंचने का खतरा रहता है।

गेहूं की फसल जलने के बाद खेत में खड़े ग्रामीण।

गेहूं की फसल जलने के बाद खेत में खड़े ग्रामीण।

खबरें और भी हैं…



Source link