Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संजय गांधी मेडिकल कॉलेज स्थित कोरोना कंट्रोल रूप की तस्वीर
- स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में हर दिन मिल रहे 20 से उपर केस
रीवा में कोरोना का कहर जारी है। 2 अप्रैल की शाम 6 बजे स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में 21 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में अब 156 एक्टिव केस हो गए हैं। आज लगातार चौथे दिन 20 के ऊपर मरीज मिलने से जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में 501 जांचों में 21 मरीज मिले हैं। जिसमें सबसे अधिक 10 मरीज रीवा शहर में, चार मऊगंज, चार सिरमौर, दो गोविंदगढ़, जवा में एक मरीज मिला है। चार दिन में 28, 25, 20 और 21 कुल 94 केस मिलने से प्रशासन में हड़कंप है।
दूसरे दिन 84 सेंटरों में 14,148 लोगों को वैक्सीनेशन
45 से ज्यादा उम्र वालों के लिए चालू किए गए वैक्सीनेशन के दूसरे दिन जिले में लोगों में और भरोसा बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने जारी आंकड़े में बताया कि रीवा के 84 सेंटरों में 24700 टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जहां दूसरे दिन 14148 लोगों ने टीका लगवाया है। लक्ष्य से 60 प्रतिशत लोगों ने उत्साह दिखाया है, जबकि पहले दिन 46 प्रतिशत लोगों ने ही वैक्शीनेशन कराया था।
कोरोना टीकाकरण को गति देने के लिए 45 अधिकारी तैनात
रीवा नगर निगम क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण कार्य को गति देने के लिए कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने 45 अधिकारियों की तैनाती की है। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने अधिकारियों को कोरोना टीकाकरण के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में 79 टीकाकरण केन्द्रों में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में टीकाकरण की गति धीमी है। रीवा नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्डों में जिला स्तरीय अधिकारियों की वार्डवार तैनाती की गई है।