MP में वैक्सीनेशन: झाबुआ समेत छह जिलों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा रुचि दिखाई; प्रदेश में 18 लाख से ज्यादा पुरुष और 16 लाख से ज्यादा महिलाएं टीका लगवा चुकीं

MP में वैक्सीनेशन: झाबुआ समेत छह जिलों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा रुचि दिखाई; प्रदेश में 18 लाख से ज्यादा पुरुष और 16 लाख से ज्यादा महिलाएं टीका लगवा चुकीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Coronavirus Update; Women Get More Vaccines In Six Districts Jhabua, Mandla, Seoni, Alirajpur, Barwani And Dindori

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबे

  • कॉपी लिंक
  • 9 जिलों में 1 लाख से ज्यादा टीकाकरण हो चुका है
  • इंदौर में सबसे ज्यादा और दूसरे नंबर पर भोपाल

मध्यप्रदेश में अब दूसरा डोज लगाया जाने लगा है। प्रदेश में अब तक 40 लाख 43 हजार 380 टीके लगाए जा चुके हैं। पहला डोज 35 लाख 10 हजार 799 लोगों को लगाया गया था, जबकि दूसरा डोज 5 लाख 32 हजार 581 लगाए जा चुका है। हालांकि सिर्फ झाबुआ, मंडला, सिवनी, अलीराजपुर, बड़वानी और डिंडोरी में टीका लगवाने के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं, जबकि शेष 45 जिलों में पुरुषों की संख्या अधिक है। अब तक 18 लाख से ज्यादा पुरुष और 16 लाख से ज्यादा महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं

एक लाख का क्लब में 9 जिले

प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण किया जा रहा है। 9 जिले ऐसे हैं जहां दूसरे डोज के बाद वैक्सीनेशन की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें बालाघाट, भोपाल, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, रीवा, सागर, सतना और उज्जैन जिले शामिल है। यहां पर अब तक एक लाख से ज्यादा पहले और दूसरे डोज के बाद लग चुके हैं।

2211 सरकारी और 240 प्राइवेट केंद्रों पर हो रहा टीकाकरण

प्रदेश में युद्ध स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश भर में 2211 सरकारी और 240 प्राइवेट सेंटर बनाए हैं। सबसे ज्यादा केंद्र इंदौर में 234 सरकारी और 94 प्राइवेट है। जबलपुर में 176 सरकारी और 19 प्राइवेट, जबकि सागर में 174 सरकारी और 7 प्राइवेट केंद्र है। भोपाल में 133 सरकारी और 45 प्राइवेट केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। ग्वालियर में अभी 110 सरकारी और 17 प्राइवेट केंद्र टीकाकरण के लिए बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link