- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- A Year Ago, As Corona Warriors, They Were Doing Duty Together, Only Then Did Love Happen, They Were Raped By The Pretense Of Marriage, FIR Lodged For Retracting
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शादी का झांसा देकर तीन बच्चाें की मां से आरोपी एक साल से कर रहा था रेप।
- पति से अलग रहती है पीड़िता, आरोपी ग्वारीघाट का रहने वाला
- ग्वारीघाट पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया
तीन बच्चों की मां के साथ 35 वर्षीय युवक पिछले एक साल से रेप करता रहा। पति से अलग रह रही महिला के साथ आरोपी ने शादी का झांसा दिया था। महिला जब भी शादी के लिए जोर देती वह टाल जाता। अब अचानक उसने शादी से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर ग्वारीघाट पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार बादशाह हलवाई मंदिर के पास रहने वाली पीड़िता तीन बच्चों की मां है। पति से अनबन होने की वजह से अलग रहती है। पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद वह कोरोना वारियर्स बनी थी। उसी दौरान मयूर कला मंदिर ग्वारीघाट निवासी अंकुर श्रीवास से उसकी दोस्ती हो गई। अंकुर श्रीवास भी कोरोना वारियर्स बना था।
इसके बाद दोनाें एक-दूसरे के घर आने-जाने लगे थे। 34 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक आरोपी अंकुर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने लगा। जब भी पीड़िता उससे शादी के लिए कहती, वह कोई न कोई बहाना कर टाल जाता था। कुछ दिन पहले उसने पीड़िता से साफ शब्दों में मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को ग्वारीघाट थाने में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कराया।
कांग्रेस नेता के बेटे ने सरेराह युवती के साथ छेड़छाड़ की
उधर, महिला थाने में एक युवती ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व नगर अध्यख हामिद हसन के बेटे गुलाम सैयद मंसूरी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया। पीड़ित युवती के मुताबिक वह गुरुवार रात मां व मौसी के साथ जा रही थी। तभी आरोपी गुलाम सैयद मंसूरी पहुंचा और युवती को रोक लिया। वह छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब आरोपी भागा। सीएसपी कोतवाली दीपक के मुताबिक प्रकरण में छेड़छाड़, मारपीट, धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।