थर्ड संडे लॉकडाउन: भोपाल में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, बाजार- दुकानें रहे बंद, पुलिस ने शहर में 53 जगह चेक प्वाइंट बना कर रही जांच

थर्ड संडे लॉकडाउन: भोपाल में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, बाजार- दुकानें रहे बंद, पुलिस ने शहर में 53 जगह चेक प्वाइंट बना कर रही जांच


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Silence On The Streets In Bhopal, Market shops Remained Closed, Police Probing 53 Check Points In The City

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में पुलिस ने रविवार को 53 जगह पर जांच के प्वाइंट बनाए थे। सड़को पर सुबह से सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रही।

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। भोपाल में शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन है। लॉकडाउन के तीसरे रविवार को सुबह से ही सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार और मार्केट बंद रहे। हालांकि मिल्क पार्लर खुले, जहां लोगों की आवाजाही दिखी। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन की तरफ से छूट के चलते भी थोड़ी आवाजाही ज्यादा रही। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि लोगों से अपील कर रहे है कि मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल के तहत जारी निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने, वालंटियर ड्यूटी लगाने की कार्रवाई की जा रही है। 500 रुपए तक जुर्माना वसूला जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के भी एनजीओ की मदद से प्रयास किए जा रहे है। इसके अलावा उन्हाेंने बताया कि दुकानों और प्रतिष्ठानों पर कोविड प्रावधानों का पालन नहीं करने पर उनको बंद करने भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, भोपाल डीआईजी इरशाद वली ने लॉकडाउन को लेकर कहा कि हम लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। टोका टोकी कर रहे है। जिससे लोगों काे अनावश्यक आवागमन न हो। शहर में 53 पॉइंट बनाए गए है। जहां पुलिस के साथ नगर निगम के कर्मचारी तैनात है। यहां पर निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन

लॉकडाउन के निर्देशों का कई जगह उल्लंघन करते दिखे। सुबह 10 नंबर मार्केट, विट्‌ठल मार्केट और 6 नंबर स्टाप की सड़कों पर लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घूमते दिखे। कुछ लोग साइकिलिंग भी करते देखे गए। जबकि सोमवार सुबह 6 बजे तक सिर्फ जरूरी सेवाओं और इमरजेंसी में भी निकलने की अनुमति है।

ज्योति टॉकिज पर पुलिस दिखी सख्त

यहां पर लॉकडाउन को लेकर पुलिस सख्त नजर आई। सभी लोगों से आने-जाने केे कारण के साथ पुलिस कर्मी उनके आई कार्ड और जरूरी काम के पत्रों की जांच करते दिखे। यहां पर बेवजह भी लोग घूमते मिले। जिनको पुलिस ने समझा कर वापस भेज दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link