- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- In The Last 7 Days At The Bhadbhada Vishram Ghat, The Bodies Of 14 Corona infected Bodies Were Cremated On An Average Daily, 84 Bodies Arrived From March 27 To April 1, Including 41 From Bhopal.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आनंद पंवार/भोपाल23 मिनट पहले
भदभदा विश्राम घाट पर एक शव वाहन में 4 कोरोना संक्रमित व संदिग्धों के शव लाए गए।
मध्य प्रदेश की राजधानी में 27 मार्च से 1 अप्रैल में 102 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन से किया गया है। इसमें से भोपाल के ही 55 संक्रमितों के शव हैं। अकेले भदभदा विश्राम घाट पर 84 शव लाए गए थे, जिसमें भोपाल के 41 शव थे। यहां रोजाना 14 से 15 शव लाए जा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इन 6 दिनों में भोपाल में सिर्फ 6 मौतें हुई हैं।
भोपाल में भदभदा, सुभाष नगर और झदा कब्रिस्तान में ही कोरोना संक्रमितों और संदिग्धों का अंतिम संस्कार किया जाता है। तीनों जगहों पर आसपास के जिलों के भी कोरोना संक्रमितों एवं संदिग्धों के शव लाए जाते हैं। 27 मार्च से 1 अप्रैल तक झदा कब्रिस्तान में 9 शव दफनाए गए हैं। इसमें 5 शव भोपाल के थे। सुभाष नगर विश्राम घाट पर 27 मार्च से 1 अप्रैल तक 9 शव का अंतिम संस्कार किया गया है। ये सभी भी भोपाल के थे।
एक एंबुलेंस में एक के ऊपर एक रखकर पांच से छह शव ला रहे
कोरोना मरीजों के शव को अस्पताल से श्मशान घाट लाने तक दुर्गति का मामला भी सामने आया है। शव वाहन में शवों को एक के ऊपर एक रखकर पांच से छह शव लाए जा रहे हैं। इसको लेकर भदभदा विश्राम घाट समिति ने प्रशासन के सामने आपत्ति भी जताई है। इसके बावजूद शवों के साथ अमानवीय व्यवहार बंद नहीं हो रहा है।
पुलिस भी जुटी मृतकों के आंकड़े जुटाने में
कोरोना से होने वाली मौत के आकड़े जुटाने के लिए पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है। भदभदा विश्राम घाट पर शनिवार को पुलिस कर्मी भी आकड़े जुटाने पहुंचे। यहां पर एक पुलिस कर्मी ने विश्राम घाट के रजिस्ट्रर से कोरोना मृतकों की जानकारी नोट किया।
झदा कब्रिस्तान में 6 दिन में 9 काेरोना मरीजों के शव आए
झदा कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष रेहान गोल्डन ने बताया, यहां पर 27 मार्च से 1 अप्रैल तक 9 कोरोना मृतकों के शव दफन किए गए हैं। इसमें से 5 शव भोपाल निवासियों के थे।
भदभदा विश्राम घाट के रजिस्टर में दर्ज कोरोना गाइडलाइन से किए गए अंतिम संस्कार
- 20 मार्च से 20 अप्रैल 2020 तक 2
- 21 अप्रैल से 20 मई 2020 के बीच 44
- 21 मई से 20 जून 2020 के बीच 33
- 21 जून से 20 जुलाई 2020 के बीच 40
- 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच 125
- 21 अगस्त से 20 सितंबर 2020 तक 322
- 21 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच 199
- 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 254
- 20 दिसंबर 2020 से 21 जनवरी 2021
- 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच 63
- 21 फरवरी से 20 मार्च तक 55
- 21 मार्च से 1 अप्रैल 2021 तक 107 शवों को कोरोना गाइडलाइन से अंतिम संस्कार किया गया।
प्रतिदिन औसतन आ रहे 15 से 16 शव
भदभदा पर पिछले 10 दिनाें से प्रतिदिन औसतन 14 से 15 कोरोना शव आ रहे हैं। इसमें दूसरे शहरों के भी शव शामिल हैं। हमारी जनता से अपील है कि कोरोना संक्रमित के शव यात्रा में ज्यादा लोग न आएं। इससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ती है। दूसरा अस्पतालों से शव लेकर आने वाले वाहनों में पांच शवों को एक के ऊपर रख कर लाया जा रहा है। मृतक देह के साथ ऐसा खिलवाड़ ना हो। यह हमारा प्रशासन से निवेदन है।
– अरुण चौधरी, अध्यक्ष, भदभदा विश्राम घाट समिति
पिछले पांच दिनों में 9 शव का अंतिम संस्कार
“सुभाष नगर विश्राम घाट पर 29 मार्च को दो, 1 अप्रैल को तीन और 2 अप्रैल को चार कोरोना संक्रमित शव का अंतिम संस्कार किया गया। यह सभी शव भोपाल निवासियों के थे।”
शोभराज सुखवानी, प्रबंधक, श्री विश्राम घाट समिति