मनमानी: मंडी में व्यापारी लगाते हैं अनाज की बोली,दुकान पर लाकर करा रहे तौल

मनमानी: मंडी में व्यापारी लगाते हैं अनाज की बोली,दुकान पर लाकर करा रहे तौल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दुकानों के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी होने से दिन में कई बार ट्रैफिक जाम
  • मंडी में किसानों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा, खरीदना पड़ रहा
  • मंडी में किसानों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं

कृषि उपज मंडी मेहगांव में इन दिनों चना और सरसों की मंडी में आवक हो रही है। इन फसलों को लेकर किसान बड़ी संख्या में मंडी में आ रहे हैं। क्षेत्र के किसानों द्वारा मंडी में रोजाना बड़ी तादाद में बेचने के लिए अनाज लाया जा रहा है। खास बात तो यह है कि गल्ला व्यापारियों के द्वारा जहां अनाज खरीदने की बोली कृषि उपज मंडी के अंदर लगाई जाती है, लेकिन तौल व्यापारी मंडी में न करते हुए बाजार में अपनी दुकानों पर करते हैं।

इस बात की जानकारी मंडी और प्रशासनिक अधिकारियों को होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से किसानों में मंडी प्रबंधन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि गल्ला मंडी में रोजाना 800 से 900किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपना अनाज बेचने के लिए आ रहे हैं। वहीं गल्ला व्यापारियों के द्वारा मंडी में अनाज की बोली तो लगाई जाती है। लेकिन वे अनाज की तौल मंडी में न करते हुए बाजार में मौजूद अपनी दुकानों पर करते हैं।

गल्ला व्यापारी अनाज की बोली लगाने के बाद किसानों को अनाज से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान पर लाने के लिए कहते हैं। जिसके चलते किसान भी अनाज से भरे वाहनों को दुकानों के सामने रोड पर खड़ा कर देते हैं। जिससे अन्य वाहनों के निकलने के लिए जगह कम रह जाती है। जिससे रोड पर ट्रैफिक जाम हो जाता है।

मंडी में यह हैं अव्यवस्थाएंः मंडी परिसर में किसानों के लिए पेयजल व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं है। वहीं किसानों को मिलने वाला 5 रुपए थाली का भोजन भी नहीं मिलता। ऐसे में किसानों को होटल और दुकानों पर जाकर पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही मंडी में सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं हैं।
इन जगह पर होती अनाज की तौल
मेहगांव निवासी विकास शर्मा, बेताल भदौरिया,श्रीकृष्ण सिंह, वेदप्रकाश सिंह आदि का कहना है कि शासन के निर्देश के चलते गल्ला व्यापारियों को कृषि उपज मंडी में अनाज की बोली लगाने के बाद तौल मंडी में ही करना होती है। लेकिन मेहगांव के गल्ला व्यापारी मंडी के अंदर किसानों के अनाज खरीदने के लिए बोली तो लगा रहे हैं। लेकिन तौल वे मंडी में न करते हुए मेहगांव में भिंड रोड, मुरैना रोड,ग्वालियर रोड पर मौजूद अपनी दुकानों पर करते हैं।

इस दौरान अनाज से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक रोड पर खड़े रहते हैं। जिससे दिन में कई बार सड़कों पर ट्रैफिक जाम के हालात बनते हैं। इस संबंध में मंडी और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बहाने से ले जाते हैं 6 किलो अनाज
शनिवार को कृषि मंडी में अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए आए अजनौदा निवासी किसान राकेश पुरोहित, बिजौरा निवासी किसान ब्रह्मकुमार,कुठौंद निवासी किसान अतुल पांडे, श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जब हम लोग मंडी में सरसों की फसल लेकर आए तो गल्ला व्यापारियों ने सरसों में नमी की जांच करने के लिए 5 से 6 किलो सरसों का नमूना लिया।

जब हम लोगों से इतनी बढ़ी मात्रा में सरसों लेने का विरोध किया तो व्यापारियों का कहना था कि जांच के बाद वापस कर दी जाएगी। जांच होने के बाद जब हम लोगों ने अपनी सरसों वापस मांगी तो व्यापारियों ने देने से मनाकर दिया। इसके अलावा व्यापारी 1 200किलोग्राम की चपत हर तौल पर किसानों को लगा रहे हैं।

कार्रवाई की जाएगी

  • किसानों के अनाज की तौल मंडी की जगह व्यापारी अपनी दुकान और घर पर कर रहे हैं। इस की जांच कराई जाएगी। साथ ही दोषी व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। – रमेशचंद्र, मंडी सचिव, मेहगांव

मामले को दिखवाएंगे

  • शासन के निर्देश के बाद भी व्यापारी अनाज की तौल मंडी में नहीं कर रहे हैं, यह गंभीर बात है। इस पूरे मामले को दिखवाता हूं। – महेश बड़ोले, एसडीएम, मेहगांव

खबरें और भी हैं…



Source link