नेक्स्ट जनरेशन Bajaj Pulsar 250 जल्द होगी लॉन्च, यहां देखें लुक और फीचर्स

नेक्स्ट जनरेशन Bajaj Pulsar 250 जल्द होगी लॉन्च, यहां देखें लुक और फीचर्स


नेक्स्ट जनरेशन बजाज पल्सर 250cc जल्द होगी लॉन्च.

Next Generation Bajaj Pulsar 250 : बजाज ऑटो ने अभी तक 150cc और 220cc की बाइक ही बनाई है. लेकिन कंपनी अब अपने पोर्टफोलियो में 250cc की बाइक जोड़ने जा रही है. नेक्स्ट जनरेशन पल्सर में आपको 250cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा. जो 27 hp की पावर और 23.5Nm का टॉर्क जनरेट करेगा.

नई दिल्ली. Next-Gen Bajaj Pulsar 250 को फरवरी में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था. जिसके बाद से ही इस बाइक का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं. वहीं ऑटो सेक्टर के जानकारों का कहना है कि, बजाज नई नेक्स्ट जनरेशन पल्सर 250 को नए लुक में लॉन्च करने वाली है. इसके साथ ही कंपनी इस बाइक में एकदम नया इंजन भी यूज करेगी. आइए जानते है Next-Gen Bajaj Pulsar 250 में आपको क्या कुछ खास मिलने वाला हैं.

Next-Gen Bajaj Pulsar की डिजाइन – बजाज ने इस बाइक को अपने NS मॉडल की तरह डिजाइन किया है. जो इस बाइक को साइज में बड़ा बनाता है और ज्यादा कंफर्टटेबल बनाता हैं. वहीं ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस बाइक की हेडलाइट और टेल लाइट काफी खास दिखाई देगी.

यह भी पढ़ें: नई इलेक्ट्रिक मोपेड Geliose Hope 20 पैसे में चलेगी 1 किमी, इसे चलाने के लिए नहीं जरूरत होगी DL की

Next-Gen Bajaj Pulsar का इंजन – बजाज ऑटो ने अभी तक 150cc और 220cc की बाइक ही बनाई है. लेकिन कंपनी अब अपने पोर्टफोलियो में 250cc की बाइक जोड़ने जा रही है. नेक्स्ट जनरेशन पल्सर में आपको 250cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा. जो 27 hp की पावर और 23.5Nm का टॉर्क जनरेट करेगा.यह भी पढ़ें: कॉलेज डिग्री के बिना नौकरी, Elon Musk ने 10,000 लोगों को रोजगार देने की घोषणा की

Next-Gen Bajaj Pulsar के फीचर्स – कंपनी ने इस बाइक में monoshock दिया है. जो बजाज ने सबसे पहले non-LS/NS पल्सर में दिया था. वहीं इस बाइक में LED हेडलाइट और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर मिलेगा.

Next-Gen Bajaj Pulsar की कीमत – नई पल्सर 250cc की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये के आसपास हो सकती है. वहीं कंपनी इस बाइक को इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती हैं.









Source link