दिन में रेकी, रात में चोरी: दो शातिर नकबजनों से चार चोरी की वारदातों का खुलासा, चार लाख रुपए कीमत के जेवर जब्त, दो फरार, पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार

दिन में रेकी, रात में चोरी: दो शातिर नकबजनों से चार चोरी की वारदातों का खुलासा, चार लाख रुपए कीमत के जेवर जब्त, दो फरार, पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Revealed Four Stolen Incidents From Two Vicious Cash straps, Seized Jewelry Worth Four Lakh Rupees, Two Absconders, Arrested In The Past

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपियों के घर से जब्त पैसे और नकदी जेवर।

रांझी पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को दबोचा है। दोनों की निशानदेही पर उनके घरों से चार लाख रुपए कीमत के जेवर और नकदी जब्त किए। दोनों से रांझी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। दोनों आरोपी दो अन्य साथियों की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस उनके दोनों साथियों को भी तलाश रही है।

जानकारी के अनुसार रांझी पुलिस ने क्षेत्र गश्त के दौरान मानेगांव क्षेत्र में दोनों शातिर नकबजन अधोक चौधरी उर्फ अशोक कटोरा और सोनू चौधरी उर्फ नागिन को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों अशोक चौधरी उर्फ कबाड़ी और राकेश चौधरी के साथ मिलकर चोरी करते हैं। चारों ने रांझी क्षेत्र में चार चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के घर से चार लाख रुपए कीमत के जेवर जब्त किए गए। आरोपियों के घर से चोरी के दौरान ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया गया।
सूने घरों की रेकी करते थे, रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिन में घूम-घूम कर सूने घराें की रेकी करते थे। रात में चिन्हित घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्त में आए आरोपी पेशेवर चोर हैं। पूर्व में भी दोनों कई बार चोरी के प्रकरण में जेल जा चुके हैं। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके दोनों साथियों के घर पुलिस ने दबिश दी, तो वे फरार मिले। इस खुलासा में एसआई राहुल काकोड़िया, एसआई गनपतलाल, कैलाश मिश्रा, प्रदीप तिवारी, वीरेंद्र पटेल, अर्पित की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं…



Source link