- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Guna
- The Father Went To Find The Mentally Deranged Son At One O’clock In The Night; He Is Attacked By An Ax And Killed
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पिता की मौत के बाद अस्पताल में �
गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में दिल दहला देते वाली घटना सामने आई है। मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार म्याना गांव निवासी जमुना लाल नरवरिया बीएसएनएल में बाबू के पद पर काम करते थे। उनका छोटा बेटा 22 वर्षीय विनय मानसिक रूप से विक्षिप्त है। परिवार वालों ने बताया कि उसका इलाज चल रहा था और अक्सर उसे घर में बांध कर ही रखा जाता था। बुधवार-गुरुवार रात 1 बजे वह घर से कहीं चला गया। उसके पिता जागे और वो नहीं मिला तो रात में ही उसे ढूंढने निकल पड़े। बड़े बेटे ने मना भी किया पर वे उसकी खोज में चले गए। जमुनालाल को उनका बेटा म्याना से 3 किमी दूर टकनेरा गांव में मिल गया। बेटे से घर वापस चलने को कहा तो दोनों में बहस हो गई। झूमाझटकी के बीच युवक ने कुल्हाड़ी से अपने ही पिता पर हमला कर दिया जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। इतने में ही बड़ा बेटा वहां पहुंच गया। उसने अपने पिता को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा तो तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी गई। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की भी तलाश की जा रही है।