- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- A Bike Riding Rider Was Trapped On The Spot And Died On The Spot, While Another Woman Died In Another Accident
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्सीडेंट में युवक की मौत।
- गोसलपुर क्षेत्र के बरनू तिराहा सिलुआ रोड पर हुआ हादसा
जिले में शनिवार को गोसलपुर के बरनू तिराहा पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हाईवा में फंसकर एक युवक दूर तक घिसट गया। हादसे में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सिलुआ निवासी संस्कार दाहिया बाइक से मोहसाम निवासी सागर दाहिया (23) को सिलुआ बरनू तिराहा छोड़ने जा रहा था। बाइक एमपी 49 एच 1208 टिकरिया गांव निवासी आकाश ठाकुर से मांग कर लाया था। वह दस बजे के लगभग बरनू तिराहा के पास सिलुआ रोड पर पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार हाईवा एमपी 49 एच 1208 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
किस्मत से बच गया संस्कार
हाईवा की टक्कर से संस्कार दाहिया बाइक से उछल कर दूर गिरा। वहीं सागर दाहिया बाइक सहित हाईवा के अगले हिस्से में फंस कर दूर तक घिसट गए। संस्कार के बाएं पैर में चोट आई है। वहीं सागर दाहिया को सीने, पीठ, कमर व पैर में चोटें आई थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाईवा ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया।
हादसे में घायल महिला की मौत
उधर, रांझी के बिलपुरा निवासी निर्मला शर्मा (65) बते 26 मार्च को सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है। वहीं पनागर क्षेत्र के बरझाई के पास लोडिंग ऑटो एमपी 20 एलए 0348 के ड्राइवर बाइक सवार गांधी ग्राम बुढ़ागर निवासीसुनील दाहिया को टक्कर मार दी। वह बाइक से रैपुरा के लिए निकला था। हादसे में सुनील के सिर, हाथ व पैर में चोटें आई हैं।