बजाज ऑटो ने फिर शुरू कर दी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की बुकिंग, देखें कीमत और खूबियां

बजाज ऑटो ने फिर शुरू कर दी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की बुकिंग, देखें कीमत और खूबियां


पिछले महीने बढ़ाए थे बजाज चेतक के 15 हजार दाम

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के चेतक इलेक्ट्रिक के लिए दिसंबर 2020 तक 18 डीलरशिप बनी थींं. इसमें पांच पुणे में और बाकि बेंगलुरु में हैं. कंपनी का प्लान अपने इस ई-स्कूटर के लिए इस साल के अंत तक देश के 24 शहराें में नई डीलरशिप शुरू करने का है.

नई दिल्ली. बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) चेतक की बुकिंग बुधवार से फिर शुरू कर दी. हालांकि, बुकिंग कुछ समय के लिए ही ली जाएगी. मालूम हाे कि कंपनी ने पिछले महीने ही अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम में 15 हजार रुपये का इजाफा किया था. उसके पहले ही इसकी बुकिंग राेक दी गई थी. कंपनी ने चेतक काे पिछले साल इलेक्ट्रिक स्कूटर के ताैर पर दाेबारा मार्केट में उतारने की घाेषणा की थी. बजाज चेतक काे अधिकृत डीलर्स द्वारा पुणे और बेंगलुरु से ऑनलाइन बुक कर सकेंगे. वहीं, कंपनी की वेबसाइट पर दाे हजार रुपये देकर एडवांस बुकिंग की जा सकती है. यदि किसी वजह से आप इसे बाद में कैंसल करेंगे ताे एक हजार रुपये ही वापस मिलेंगे. दिसंबर 2020 तक चेतक इलेक्ट्रिक के लिए 18 डीलरशिप बनी थींं. इसमें से पांच पुणे और बाकि बेंगलुरु में हैं. कंपनी का प्लान अपने इस ई-स्कूटर के लिए इस साल के अंत तक देश के 24 शहराें में डीलरशिप शुरू करने का है.

इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई कीमत
कोरोना महामारी के चलते ऑटोमोबाइल सेक्टर पर खासा असर देखने को मिला था. कोरोना महामारी के समय बजाज ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग लेना बंद कर दिया था. कोरोना के चलते इस स्कूटर की सप्लाई चैन पर काफी असर पड़ा, जिसके चलते बजाज ने इसके दाम बढ़ा दिए थेबजाज चेतक अब अपने प्रतिद्वंद्वी टीवीएस आईक्यूब से ज्यादा महंगा हो गया हैइस स्कूटर के प्रीमियम मॉडल की कीमत अब 1.20 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) हो गई है. वहीं, बजाज चेतक के अर्बन मॉडल की कीमत अब 1.15 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) हो गई है

ये भी पढ़ें – Hyundai अपनी कारों पर दे रही है बंपर बचत का मौका! मिलेंगे 1.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट

इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए फीचर्स
बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kWh की क्षमता का बैटरी पैक और 4080  KW की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गयाा है. इस स्कूटर में टच सेंसिटिव स्विचस्मार्टफोन कनेक्टिविटी, की-लेस स्टार्टस्टॉप सिस्टम, डिजाइनर एलॉय व्हील्स के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है. सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसके आगे के टायर में डिस्क ब्रेक और पीछे के टायर में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है. स्कूटर को अच्छे से हैंडल करने के लिए इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी दिया गया हैइसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंडिकेटर माउंटेड फ्रंट एप्रन, फ्लैट सीट, पिलियन ग्रैब रेल, अंडर सीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट और गोल हेडलाइट भी दी गई है, जो इस स्कूटर को रेट्रो लुक देता हैकंपनी के मुताबिक, ये स्कूटर 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है और इसकी ड्राइविंग रेंज 95 किलोमीटर तक की है.









Source link