नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने भले आईसीसी की वनडे रैंकिंग विराट कोहली (Virat Kohli) को पछाड़ दिया हो, लेकिन पूर्व क्रिकेट शोएब अख्तर को बाबर का क्रिकेट खेलने का तरीका पसंद नहीं आया है.
शोएब ने बाबर को दी नसीहत
शोएब अख्तर ने बाबर आजम की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए हैं. शोएब ने उन्हें विराट कोहली, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों से सीखने की नसीहत दी है. गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को हरा दिया जिसके बाद शोएब ने बाबर को जिम्मेदार ठहराया. शोएब ने बाबर की स्लो बैटिंग पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि बाबर को टी20 फॉर्मेट में स्ट्राइक रेट पर ध्यान देना चाहिए.
यह भी पढ़ें- IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इस धाकड़ गेंदबाज को हुआ कोरोना
बाबर की स्ट्राइक रेट पर बरसे शोएब
शोएब अख्तर बोले, ‘हमारे बल्लेबाजों को सोचने की जरूरत है कि क्या उनकी स्ट्राइक रेट टी-20 के लिए सही है. अगर आप क्रिस गेल, विराट कोहली को को 50 गेंद देंगे, तो वो क्या करेंगे और बाबर आजम ने क्या किया. बाबर एक अच्छे खिलाड़ी है, लेकिन 50 गेंद पर 50 रन बनाना सही नहीं है. अगर विकेट गिर रहे हों, तो आपको प्रेशर में नहीं आना चाहिए.
https://www.youtube.com/watch?v=bL8YFg8WMsI
वनडे के टॉप बल्लेबाज बने बाबर
गौरतलब बाबर आजम (Babar Azam) आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग (ICC ODI Rankings) में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) को पछाड़ दिया है जो अक्टूबर 2017 से टॉप पर काबिज थे. कोहली 1,258 दिनों तक 50 ओवर के फॉर्मेट में पहले पायदान पर कायम रहे.
A good update for
Fakhar Zaman, following a brilliant series against South Africa, has surged five places to joint No.7 in the latest @MRFWorldwide ICC men’s ODI rankings for batsmen pic.twitter.com/WzSNehzdY3
— ICC (@ICC) April 14, 2021
विराट से कैसे आगे निकले बाबर?
विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ वनडे सीरीज में महज 129 रन बनाए जिसमें एक भी शतक शामिल नही था. दूसरी तरफ बाबार आजम (Babar Azam) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 3 वनडे मैचों में 76 की औसत से 228 रन बनाए. इसी का फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला.