चौथे टेस्ट में बन सकते हैं 10 रिकॉर्ड्स: कोहली शतक जमाते ही दुनिया के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ देंगे; अक्षर के पास हरभजन की बराबरी का मौका

चौथे टेस्ट में बन सकते हैं 10 रिकॉर्ड्स: कोहली शतक जमाते ही दुनिया के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ देंगे; अक्षर के पास हरभजन की बराबरी का मौका


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • 10 Records That Can Be Made In India Vs England 4th Test At Narendra Modi Stadium; Virat Kohli Axar Patel

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अहमदाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विराट अगले टेस्ट में उतरने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के सबसे ज्यादा 60 मैचों में कप्तानी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। (फाइल फोटो)

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से आखिरी टेस्ट की शुरुआत हो रही है। भारत फिलहाल 4 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से आगे है। इस टेस्ट में 10 रिकॉर्ड्स बन सकते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली अगर शतक लगाते हैं, तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

विराट ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के 41 शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। वहीं, स्पिनर अक्षर पटेल के पास भी दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के लगातार 4 बार पारी में पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। अक्षर अब तक लगातार 3 पारी में पांच विकेट ले चुके हैं। हम आपको 10 रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस टेस्ट में बन सकते हैं।

1. कोहली तोड़ देंगे पोंटिंग का रिकॉर्ड
कोहली की सेंचुरी का इंतजार फैंस पिछले 15 महीने से कर रहे हैं। कोहली ने पिछला शतक नवंबर, 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। पोंटिंग-कोहली के नाम 41-41 सेंचुरी हैं। एक सेंचुरी के साथ वे पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे।

2. विराट करेंगे धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी
विराट अगले टेस्ट में उतरने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के सबसे ज्यादा 60 मैचों में कप्तानी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इसमें उन्होंने 35 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। अगला टेस्ट जीतने के साथ ही वे वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड के सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वे इस मामले में लॉयड के साथ चौथे नंबर पर आ जाएंगे।

3. अक्षर तोड़ सकते हैं हरभजन सिंह का रिकॉर्ड
अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ही चेन्नई में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे। वहीं, दूसरी पारी में 60 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। मोटेरा में खेले गए तीसरे टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 5 विकेट समेत कुल 11 विकेट लिए थे।

  • अक्षर का 70 रन देकर 11 विकेट अब तक के किसी भी डे-नाइट टेस्ट में बेस्ट बॉलिंग रिकॉर्ड भी है। इससे पहले पैट कमिंस ने श्रीलंका के खिलाफ ब्रिस्बेन में डे-नाइट टेस्ट में 62 रन देकर 10 विकेट लिए थे। अक्षर लगातार 3 पारियों में 5 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज हैं। हरभजन, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन और जवागल श्रीनाथ ने भी यह कारनामा किया है।
  • शिवरामाकृष्णन और श्रीनाथ ने भी लगातार 3-3 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। अगर अक्षर चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में 5-5 विकेट लेते हैं, तो हरभजन सिंह को पीछे छोड़ देंगे। टेस्ट में लगातार पारियों में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के चार्ली टर्नर (6) के नाम है। उन्होंने 1888 में यह कारनामा किया था।
  • वहीं, इंग्लैंड के टॉम रिचर्डसन और एलेक बेडसर ने लगातार 5-5 पारियों में पांच विकेट लिए। मौजूदा क्रिकेट में वेस्टइंडीज के शेन शिलिंगफोर्ड ही इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने लगातार 5 पारियों में पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने 2013 में जिम्बाब्वे और भारत के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

भारतीय स्पिनर अश्विन बना सकते हैं यह रिकॉर्ड्स

4. एम्ब्रोस को पीछ छोड़ देंगे रविचंद्रन अश्विन
अश्विन अब तक टेस्ट में 401 विकेट ले चुके हैं। वे वेस्टइंडीज के दिग्गज कर्टली एम्ब्रोस के 405 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। ऐसा करते ही वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में 15वें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

5. अश्विन के पास इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने का मौका
अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों के मामले में कपिल देव और बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ सकते हैं। अश्विन ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 80 विकेट लिए हैं। वहीं, बेदी और कपिल ने 85-85 विकेट लिए हैं। ऐसा करते ही अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

6. जहीर के इंटरनेशनल विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं
अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन सकते हैं। उन्होंने अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर 603 विकेट लिए हैं। जहीर खान (610 विकेट), कपिल देव (687 विकेट), हरभजन सिंह (711 विकेट) और अनिल कुंबले (956 विकेट) उनसे आगे हैं।

इंग्लैंड के एंडरसन और ब्रॉड बना सकते हैं रिकॉर्ड

7. एंडरसन के पास कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
आखिरी टेस्ट में स्पिन ट्रैक पर जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड साथ खेलते नहीं आएंगे। हालांकि, अगर ऐसा होता है, तो दोनों 1-1 रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। एंडरसन के फिलहाल टेस्ट में 611 विकेट हैं और वे अनिल कुंबल के 619 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

8. कर्टनी वॉल्श को पीछे छोड़ सकते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड
ब्रॉड के 517 विकेट हैं और वे वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श के 519 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। ब्रॉड वॉल्श का रिकॉर्ड तोड़ते ही टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

9. टीम इंडिया 550 टेस्ट खेलने वाली चौथी टीम बनेगी
भारतीय टीम ने अब तक 549 टेस्ट खेले हैं। भारत चौथा टेस्ट खेलने के साथ ही 550 टेस्ट खेलने वाली चौथी टीम बन जाएगी। इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा 1,033 टेस्ट खेले हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया (834) दूसरे, वेस्टइंडीज (552) तीसरे नंबर पर है।

10. WTC में मैच जीतने के मामले में सबसे सफल टीम बनने का मौका
टीम इंडिया और इंग्लैंड दोनों के पास ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में मैच जीतने के मामले में सबसे सफल टीम बनने का भी मौका है। भारत ने अब तक WTC में 6 टेस्ट सीरीज में 16 में से कुल 11 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं, वहीं इंग्लैंड ने 20 में से 11 जीते और 6 हारे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link