युवक को पीटा: बिना पैसे सोशल मीडिया में प्रमोशन करने से मना किया, दोस्त ने ही साथियों के साथ मिलकर पीटा

युवक को पीटा: बिना पैसे सोशल मीडिया में प्रमोशन करने से मना किया, दोस्त ने ही साथियों के साथ मिलकर पीटा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्यामलाहिल्स इलाके में एक युवक को उसके एक साथी ने अपने दोस्तों के साथ पीट दिया, पीड़ित का गुनाह बस इतना था कि वह बिना पैसे के युवकों का प्रमोशन करने से मना कर रह था

  • पीड़ित के साथ काम करता है आरोपी, पुलिस कर रही तलाश

सोशल मीडिया में प्रमोशन करने वाले एक युवक को मंगलवार रात आधा दर्जन युवकों ने पीट दिया। इसका कारण पीड़ित का युवका का बिना पैसे लिए सोशल मीडिया पर प्रमोशन करने से इंकार करना था। यहीं नहीं आरोपियों ने मारपीट कर पीड़ित मुजफ्फर खान पर अड़ी डाल दी। पीड़ित किसी तरह भाग कर थाने पहुंचा। श्यामलाहिल्स पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर यासीन, आदित्य, हारिस, यूसुफ व अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकी और अड़ीबाजी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय मुजफ्फर खान पिता गजनफर खान चिरायु अस्पताल के पीछे मालीपुरा का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाला यासीन मुजफ्फर खान का दोस्त है। मुजफ्फर खान इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में लोगों के प्रमोशन का कार्य करता है। यासीन भी मुजफ्फर खान के साथ प्रमोशन का काम करता था। बीते कुछ दिनों से यासीन अपने कुछ दोस्तों का प्रमोशन फ्री में करने के लिए मुजफ्फर पर दबाव बना रहा था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था।

मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे यासीन अपने दोस्त आदित्य, हारिस, यूसुफ व अन्य के साथ अंगठी पेट्रोल पम्प के पास खड़ा था, तभी वहां पर मुजफ्फर भी आ गया। पहले दोनों पक्षों में सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन यासीन ने खुद का और अपने दोस्तों का बिना पैसे लिए सोशल मीडिया में प्रमोशन करने के लिए दबाव बनाने लगा। फरियादी ने प्रमोशन करने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क पर करीब 15 मिनट तक यह घटनाक्रम चलता था। किसी तरह पीड़ित खुद को बचाते हुए श्यामलाहिल्स थाने पहुंचा, जहां उसने यासीन, आदित्य, हारिस, यूसुफ व अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकी और अड़ीबाजी का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस के अनुसार अधिकांश आरोपी श्यामलाहिल्स क्षेत्र व आसपास के ही रहने वाले हैं। सभी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link