एचएसआरपी लगवाने का आज आखिरी दिन. (फाइल फोटो)
HSRP एक होलोग्राम स्टीकर है, जिसमें वाहन के इंजन और चेसिस नंबर दर्ज होते हैं और इसे वाहन की नंबर प्लेट पर चिपकाया जाता है. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को वाहन की सुरक्षा और सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है. इसे विशेष प्रकार से वाहन में फिट किया जाता है. एक बार नंबर प्लेट लग जाने के बाद इसे आसानी से निकाला नहीं जा सकता है.
HSRP लगवाने का आखिरी दिन – आरटीओ के आंकड़ों के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में अभी तक केवल 50 फीसदी वाहनों पर ही HSRP लगवाई गई है. ऐसे में जिला प्रशासन ने 15 अप्रैल के बाद बिना HSRP वाले वाहनों का चालान काटने का फैसला किया है. आपको बता दें गौतम बुद्ध नगर में करीब 7.5 लाख वाहन रजिस्टर्ड और करीब 2.5 लाख वाहन दूसरे जिलों के हैं. जिसमें से केवल अभी तक करीब 5 लाख वाहन स्वामियों ने ही HSRP अपने वाहन पर लगवाई हैं.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में केवल 1,999 रुपये की EMI पर घर लाए TVS की ये बाइक, यहां देखें पूरी स्कीम
जुर्माना देने से ऐसे बचे – अगर आप अभी तक HSRP नहीं लगवा पाए है तो आपका चालान कट सकता है. लेकिन एक तरीका है जिससे आप चालान कटवाने से बच सकते हैं. इसके लिए आपको तुरंत HSRP की बुकिंग करनी होगी और उसकी पर्ची को हमेशा अपने साथ रखना होगा. जिससे जब तक आपकी HSRP की डिलीवरी नहीं हो जाती आप जुर्माना देने से बच सकते हैं.HSRP का फायदा – एचएसआरपी एक होलोग्राम स्टीकर है, जिसमें वाहन के इंजन और चेसिस नंबर दर्ज होते हैं और इसे वाहन की नंबर प्लेट पर चिपकाया जाता है. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को वाहन की सुरक्षा और सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है. इसे विशेष प्रकार से वाहन में फिट किया जाता है. एक बार नंबर प्लेट लग जाने के बाद इसे आसानी से निकाला नहीं जा सकता है.
HSRP की कीमत – अगर आपके वाहन पर नई नंबर प्लेट नहीं है तो इसके लिए आपको अप्लाई करना होगा. बड़े वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कीमत 600-1100 रुपये और टू-व्हीलर के लिए नंबर प्लेट की कीमत 600-1100 रुपये के बीच है. घर बैठे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोड स्टीकर मंगवाने के लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा. कार के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 250 रुपये और टू-व्हीलर के लिए 125 का भुगतान करना होता है.
ऐसे करें अप्लाई
– bookmyhsrp.com पर जाकर क्लिक करें.
– यहां HSRP और कलर कोड स्टीकर के ऑप्शन में से किसी एक को चुनें.
– निजी वाहन और सार्वजनिक वाहन में से किसी एक का ऑप्शन को चुनें.
– अब वाहन के पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल का ऑप्शन चुनना होगा.
– वाहनों की कैटगरी खुलेगी जैसे- स्कूटर, बाइक, गाड़ी, ऑटो, भारी वाहन में से किसी एक को चुनें.
– अब आपको वाहन की कंपनी के बारे में जानकारी देनी होगी.
– बुकिंग के बाद एसएमएस के जरिए अपडेट मिलता रहेगा.
– बुकिंग तारीख से कम से कम दो दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा.
– वेबसाइट पर आवेदक होम डिलीवरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं.