- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Madhya Pradesh Breaking News; Vinay Tripathi Arrested For Selling Fake Remdesivir Injection In Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रेमडेसिविर की कालाबाजारी मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नकली इंजेक्शन बेचने के मामले में गिरफ्त में आए डॉ. विनय त्रिपाठी नामक व्यक्ति के पास से पुलिस ने 16 बॉक्स बरामद किए हैं। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि वह इन इंजेक्शन को हिमाचल प्रदेश से लेकर आया है। यह अभी अंडर रिसर्च हैै। पुलिस मामले में उससे पूछताछ कर रही है।
प्रेस क्लब में कलेक्टर और डीआईजी ने मीडिया को यह जानकारी दी।
डीआईजी मनीष कपूरिया ने बताया कि खंडवा रोड स्थित डॉ. विनय त्रिपाठी नामक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टॉक किसी व्यक्ति के पास है। जो इंदौर में सप्लाई करने वाला है। इस पर टीम ने पड़ताल के बाद त्रिपाठी को पकड़ा। इनके पास से 16 पैकेट मिले। एक पैकेट में 25 वायल थे। इस प्रकार से विनय के पास से पुलिस को कुल 400 वायल मिले हैं। जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो पता चला कि ये हिमाचल प्रदेश से इंजेक्शन लेकर आए हैं। इनसे दस्तावेज पूछे गए तो उनके पास कोई कागजात नहीं मिले। मामले में क्राइम के साथ ड्रग विभाग की टीम भी जांच कर रही है। इसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा। पता चला है कि व्यक्ति फार्मा बिजनेस से जुड़ा है। पीथमपुर में उसकी यूनिट है।
-
MP के बड़े हिस्से में हो सकती है बारिश: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद संभाग में तेज हवा चलने के के साथ बूंदाबांदी की संभावना; सबसे गर्म रहा दतिया @ 43.2 डिग्री पर

- कॉपी लिंक
शेयर
-
इंदौर में सांसें बचाने की जद्दोजहद: सोनू सूद ने 10 ऑक्सीजन जनरेटर इंदौर भेजे, प्रशासन ने 2 घंटे में 100 सिलेंडर जुटाए; भिलाई स्टील प्लांट से भी आई 90 टन ऑक्सीजन की खेप

- कॉपी लिंक
शेयर
-
MP में कोरोना LIVE: जबलपुर के 2 अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने से 5 मरीजों की मौत, इंदौर में रेमडेसिविर के 9264 इंजेक्शन पहुंचे

- कॉपी लिंक
शेयर
-
राहत की खबर: रेमडेसिविर के 200 बॉक्स लेकर नागपुर से इंदौर पहुंचा ट्रक; स्टेट प्लेन से इंजेक्शन उज्जैन, देवास, भोपाल, ग्वालियर और रीवा जाएंगे, इंदौर को मिले 2700 इंजेक्शन

- कॉपी लिंक
शेयर