Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- देवरी के घुघरी गांव में महिला की नृशंस हत्या का मामला, 12 अप्रैल को गांव में ही मिला था शव
देवरी थाना क्षेत्र के घुघरी गांव में खेत में हुई महिला की हत्या मामले की गुुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देवरी थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया वारदात सामने आते ही मृतका के पति काे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ में उसने बताया कि मेरे खेत के सामने वाले खेतों में बने टपरों में तारादेही हरदुआ निवासी रामलाल अहिरवार और उसका दामाद प्रेमलाल अहिरवार खेतों की रखवाली के लिए रहते हैं। अाराेपी रामलाल अहिरवार मेरी पत्नी पर बुरी नजर रखता था।
वह पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल को रामलाल ने अपने दामाद को चने की बोरियां घर हरदुआ ले जाने का बोला। प्रेमलाल की मदद करने के लिए मुझे बाइक पर बैठा दिया। दोनों रात करीब 11 बजे चने रखकर वापस घर लौटे तो देखा खेत में टपरी के पास महिला खून से लथपथ मृत पड़ी मिली थी। वहीं पास में रामलाल खून से सनी कुल्हाड़ी लिए खड़ा था। मृतिका के पति ने आरोपी रामलाल से पूछा कि पत्नी को क्यों मारा तो आरोपी बोला मैं इसके साथ संबंध बनाना चाहता था। लेकिन उसने मुझे लात मार दी। मैंने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।
आराेपी ने मृतिका के पति को धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो तुझे भी खत्म कर दूंगा। मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी रामलाल अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। यहां बता दें कि 12 अप्रैल की रात घुघरी गांव में खेत में महिला का शव मिला था। महिला की सिर कुचलकर हत्या की गई थी। वारदात सामने आते ही पुलिस ने जांच शुुरू की। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।