IPL 2021: वीरेंद्र सहवाग बोले-पहले मैच में क्रिस मौरिस को पैसा मिला, इज्जत नहीं

IPL 2021: वीरेंद्र सहवाग बोले-पहले मैच में क्रिस मौरिस को पैसा मिला, इज्जत नहीं


IPL 2021: क्रिस मौरिस की धमाकेदार बल्लेबाज देख सहवाग ने किया गजब ट्वीट (फोटो-पीटीआई और सहवाग इंस्टाग्राम)

क्रिस मौरिस (Chris Morris) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का इस ऑलराउंडर पर किया गया कमेंट वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर अपने पोस्ट और कमेंट्स के लिये जाने जाते हैं. आईपीएल 2021 के हर मैच के बाद सहवाग कोई ना कोई ऐसी बात लिखते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. राजस्थान रॉयल्स के दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद भी सहवाग (Virender Sehwag) ने गजब का ट्वीट किया जो चर्चा का विषय बन गया है. सहवाग ने राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो क्रिस मौरिस (Chris Morris) पर एक टिप्पणी की और उनकी पोस्ट वायरल हो गई है.

सहवाग ने क्रिस मौरिस की नाबाद 36 रनों की पारी के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘पहला मैच- पैसा मिला, लेकिन इज्जत नहीं. दूसरा मैच- इसे कहते हैं इज्जत. इज्जत भी पैसा भी. कमाल कर दिया क्रिस मौरिस.’

सहवाग ने किया मौरिस को सलाम
बता दें सहवाग ने मौरिस को सलाम इसलिये किया क्योंकि इस ऑलराउंडर ने मुश्किल वक्त में 4 छक्के लगाकर राजस्थान रॉयल्स को हारा हुआ मैच जिता दिया. मौरिस ने अंतिम दो ओवरों में रबाडा और टॉम करेन पर 2-2 छक्के लगाकर राजस्थान को 3 विकेट से जीत दिलाई.

मौरिस पर सहवाग का ट्वीट हुआ वायरल

वैसे आपको बता दें पिछले मैच में क्रिस मौरिस उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब पंजाब किंग्स के खिलाफ संजू सैमसन ने क्रिस मौरिस को स्ट्राइक नहीं दी. संजू सैमसन शतक लगा चुके थे और अंतिम ओवर में वो खुद के पास ही स्ट्राइक रखना चाहते थे. वैसे कप्तान सैमसन के इस फैसले से मौरिस निराश बहुत थे. उस मैच को राजस्थान ने गंवा दिया था लेकिन गुरुवार को इस ऑलराउंडर ने साबित कर दिया कि वो ऐसे ही 16.25 करोड़ रुपये की कीमत पर नहीं खरीदे गए हैं. मौरिस अगर ऐसे ही 3-4 मैच जिता देते हैं तो राजस्थान का उनपर लगाया गया पैसा सही कदम माना जाएगा.

IPL 2021: क्रिस मौरिस ने 10 गेंद में 4 छक्के लगाकर दिलाई राजस्थान को जीत, देखते रह गए ऋषभ पंत

बता दें राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 148 रनों का लक्ष्य दिया था. राजस्थान की जीत में डेविड मिलर ने 43 गेंद में 62 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया. वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिये और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.









Source link