- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Half a dozen Miscreants Riding Bike Attacked The Student, Died Late In Sanjay Gandhi Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अनंतपुर की घटना
पुरानी रंजिश को लेकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने तोबड़तोड़ हमला करते हुए छात्र को लहूलुहान कर दिया। आनन फानन में सूचना के बाद पहुंची विश्वविद्यालय पुलिस ने गंभीर घायल छात्र को एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया था। लेकिन गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2 बजे छात्र ने दमतोड़ दिया है। छात्र की मौत की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने तुंरत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवपूजन सिंह बिसेन ने बताया कि करण कुशवाहा (18) निवासी बोदाबाग आनंद नगर किसी काम से गुरुवार की शाम 6 बजे अनंतपुर गया था। जहां पहले से घात लगाकर बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने करण पर ताबड़ोड़ लाठी डंडे से हमला बोल दिया। जब करण मरणासन्न हो गया था। सभी आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची विश्वविद्यालय पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल करण को 7 बजे संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिकित्सकों के समुचित उपचार के बाद भी करण ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी 2 बजे दम तोड़ दिया है।
पुलिस ने बढ़ाई हत्या की धारा
करण की मौत के बाद शुक्रवार की सुबह विश्वविद्यालय ने तुरंत हत्या की धारा बढ़ाते हुए गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। जहां शाम तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।