सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती: शादी का झांसा देकर डेंटिस्ट ने किया शारीरिक शोषण

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती: शादी का झांसा देकर डेंटिस्ट ने किया शारीरिक शोषण


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती के साथ डेंटिस्ट द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। युवक 16 माह से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब युवक ने उससे शादी करने से इंकार किया तो युवती ने पुलिस में शिकायत की। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसके पिता पुलिस में हवलदार हैं। युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से 16 माह पहले डेंटिस्ट अरुणेंद्र गौतम से पहचान हुई थी। अरुणेंद्र भानपुर में क्लीनिक और एमपी नगर जोन-वन में कोचिंग चलाता था। युवती और अरुणेंद्र मूलत: सतना के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद उनके बीच बातचीत शुरू होने के साथ मुलाकात होने लगीं थी। आरोपी ने 11 नवंबर 2019 को युवती को एमपी नगर जोन-वन में अपनी कोचिंग मिलने बुलाया, जहां दोनों की मुलाकात हुई।

कोचिंग में अरुणेंद्र ने युवती के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ जल्द ही शादी करने का भरोसा दिलाया। दोनों के परिवार भी शादी के लिए तैयार हो गए थे। इसके बाद से अरुणेंद्र लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस दौरान युवती ने उससे कई बार शादी करने की बात कही, लेकिन वह टालमटोल कर रहा था। कुछ दिन पहले उसने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करा दी।

खबरें और भी हैं…



Source link