आईसीएआई अपडेट्स: सीए स्टूडेंट्स के पास परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट का अब आखिरी मौका

आईसीएआई अपडेट्स: सीए स्टूडेंट्स के पास परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट का अब आखिरी मौका


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्रैक्टिकल ट्रेनिंग असेसमेंट 24-25 अप्रैल, 1-2 मई को

सीए स्टूडेंट्स जिन्होंने अपनी सेकंड ईयर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग अक्टूबर-दिसंबर 2019 के दौरान पूरी की। आईसीएआई उन्हें अपने फाइनल मार्क्स और परफॉर्मेंस में इम्प्रूवमेंट का आखिरी मौका देगी। इन स्टूडेंट्स के लिए आईसीएआई ने कोविड परिस्थितियों को देखते हुए नवंबर के बाद दूसरी बार ऑनलाइन ‘होम-बेस्ड प्रैक्टिकल ट्रेनिंग असेसमेंट’ रजिस्ट्रेशन की घोषणा की।

ऐसे में अब प्रैक्टिकल ट्रेनिंग असेसमेंट 24, 25 अप्रैल और 1 व 2 मई को होंगे। जिन स्टूडेंट्स ने अपनी फर्स्ट/सेकंड ईयर ट्रेनिंग 1 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2021 के दौरान पूरी की। वे सभी स्टूडेंट्स अप्रैल से मई के दौरान होने वाले फाइनल टेस्ट के लिए योग्य होंगे। किसी स्टूडेंट ने अपना फर्स्ट ईयर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग अक्टूबर 2019 से मार्च 2020 और सेकंड ईयर का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 के दौरान किया है, वे भी दोनों लेवल के आगामी टेस्ट के लिए योग्य होंगे।

परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट के लिए होंगे री-अपीयर

स्टूडेंट्स जो पहले प्रैक्टिकल ट्रेनिंग टेस्ट दे चुके हैं, मगर परफॉर्मेंस इम्प्रूव करना चाहते हैं। वे भी आगामी टेस्ट में री-अपीयर हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें 200 रुपए फीस देनी होगी। इसका फायदा यह होगा कि जिस टेस्ट में उनके मार्क्स ज्यादा अच्छे होंगे, उसे ही फाइनल मार्कशीट में जोड़ा जाएगा। इसी तरह स्टूडेंट्स ने पहले टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया मगर किसी कारण वे पहले टेस्ट नहीं दे सके, वो भी अब टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link