- Hindi News
- Local
- Mp
- Porn Movie Sex Case In Indore; Production Warrant Issued By Police For Accused
इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने मिलिंद और अंकित को भी मामले में गिरफ्तार किया है।
- जेल में बंद आरोपी गजेंद्र उर्फ गोवर्धन उर्फ गज्जू चंद्रावत का पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया
- डायरेक्टर बताने वाले शुभेंद्र ने मॉडल को 2 लाख रुपए मेहनताना देने का वादा कर शूट किए थे बोल्ड सीन
वेब सीरीज में काम दिलाने का लालच देकर मॉडल्स की पोर्न फिल्में शूट करने वाले गिरोह का भांड़ाफोड़ होने के अब सायबल सेल पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश में है। एक टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, इस केस से जुड़े जेल में बंद आरोपी गजेंद्र उर्फ गोवर्धन उर्फ गज्जू चंद्रावत का पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया। पुलिस उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर ले रही है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। उधर, करीब छह महीने चली इस शूटिंग के कुछ हिस्से स्कीन-78 और स्कीम-114 के बंगले, हॉस्टल में भी फिल्माए गए थे। पुलिस इस जगह पर सर्चिंग करेगी।
पोर्न मूवी शूट करने वाली गैंग के खिलाफ एक और शिकायत
वेब सीरीज में काम दिलाने का लालच देकर मॉडल्स की पोर्न फिल्में शूट करने वाले गिरोह के खिलाफ एक और पीड़िता ने शिकायत की है। उसका कहना था कि गिरोह के सरगना बृजेंद्र गुर्जर (ठाकुर) और खुद को डायरेक्टर बताने वाले शुभेंद्र गुर्जर ने वर्ष 2014-15 में 2 लाख रुपए मेहनताना देने का बोलकर 2 घंटे की फिल्म में लीड रोड पर कॉस्ट किया। थ्रिलर ड्रामा फिल्म होने से उसमें बोल्ड सीन कराए। फिर उसे पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दिए।
ऐसे हुआ गिरोह का भांड़ाफोड़
पिछले सप्ताह शहर की एक मॉडल को झांसा देकर पोर्न फिल्म बनाने और फिर उसे अश्लील वेबसाइट पर डालने का मामला सामने आया था। मामले में युवती की शिकायत के बाद पुलिस की साइबर सेल ने पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि इसके पीछे बड़ा गिरोह सक्रिय है। धामनोद की यह युवती कुछ सालों से इंदौर में रहकर मॉडलिंग में करियर बना रही है। उसने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2019 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़े बैनर में लॉन्च करने का बोलकर खुद को मुंबई में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बताने वाले ब्रिजेंद्र नामक शख्स ने उसे एरोड्रम रोड स्थित फार्म हाउस पर बुलाया। युवती अपने कॉस्टिंग डायरेक्टर दोस्त मिलिंद के साथ वहां पहुंची।
युवती को झांसे में लेकर बोल्ड सीन शूट करवाए
युवती ने बताया कि ब्रिजेंद्र ने उसे एक बोल्ड मूवी सीरिज में काम दिलवाने का बोल कुछ बोल्ड सीन शूट किए। उसने कहा कि इसमें से अश्लील कंटेंट हटाकर कुछ ही सीन रखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे, लेकिन फिल्म को बिना एडिट किए पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया। युवती को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। फिल्म को कुछ ही दिन में 4 लाख लोगों ने देख लिया। इसी दौरान एक परिचित ने उसे इसकी जानकारी दी तो वह घबरा गई। उसने ब्रिजेंद्र व दोस्त से संपर्क किया तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। इस पर उसने फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर, कॉस्टिंग डायरेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
कई युवतियों को झांसा दे फंसाया, दोस्त से पूछताछ
साइबर सेल की जांच में खुलासा हुआ कि ये पोर्न फिल्म बनाने वाला रैकेट है। फिल्मों और वेब सीरिज का झांसा देकर मॉडल युवतियों को बोल्ड सीन देने के लिए उकसाता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म मिलने के लालच में युवतियां उलझ जाती हैं। युवतियों के शारीरिक और आर्थिक शोषण की बात भी सामने आई है। पांच युवकों को सेल ने राडार पर लिया है।
मॉडलिंग एजेंसी की आड़ में मिलिंद युवतियों को करता था कॉस्ट
शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि इंदौर में तैयार की गई पोर्न फिल्में मुंबई में बैठे अशोक सिंह, विजयानंद पांडे के माध्यम से लाखों रुपए में बेची जाती थीं। जबकि युवतियों को एक पोर्न सीन देने के नाम पर 25 हजार रुपए में कॉस्ट किया जाता था, लेकिन शूटिंग पूरी करने के बाद उन्हें 5 से 10 हजार रुपए हाथ में पकड़ाए जाते थे। बाकी रुपयों की धोखाधड़ी हो जाती थी। इसके अलावा उनका दैहिक शोषण भी सेट पर किया जाता था। करीब आधा दर्जन से ज्यादा उभरती मॉडल्स के साथ इस तरह की पोर्न फिल्में बनाकर धोखाधड़ी की गई है।
पोर्न वीडियो बनाने के बाद आरोपी लड़कियों को करते थे ब्लैकमेल
गिरफ्तार आरोपी मिलिंद इंदौर में होने वाले फैशन शो व एड के लिए काम करता है। बतौर बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर खुद का प्रोफाइल बताकर यह नई युवतियों को बॉलीवुड के सपने दिखाकर इस फील्ड में उतार चुका है। आरोपी मिलिंद एमडीएफएएम के नाम से मॉडलिंग एजेंसी चलाता है। वहीं आरोपी अंकित चावड़ा एनएमएच फिल्म प्रोडक्शन हाउस में कैमरा मेन है। इन दोनों ने वेब सीरीज व सीरियल बनाने के नाम पर मॉडल की कॉस्टिंग कर कई पोर्न फिल्में शूट की हैं। कुछ में तो आरोपी मिलिंद युवतियों के साथ लीड रोल में रहा है। इनका नेटवर्क मुंबई तक जुड़ा है। आरोपी इन फिल्मों को अश्लील साइट पर भी अपलोड कर रुपए कमा रहे थे।
0