- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Government Decides To Give Visas To Pakistani Players, Final Will Be Held At Narendra Modi Stadium
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टी-20 मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली है।
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले ICC वर्ल्ड टी-20 के लिए भारत आने में कोई परेशानी नहीं होगी। भारत सरकार पाकिस्तानी खिलाड़ियों और मीडिया को वीजा देने के लिए तैयार हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को हुई वर्चुअल मीटिंग के जरिए एपेक्स काउंसिल को इसकी सूचना दी है। माना जा रहा है कि बोर्ड सचिव जय शाह ने खुद एपेक्स काउंसिल को इसकी सूचना दी है।
फैंस को वीसा देने पर अभी फैसला नहीं
बोर्ड के मुताबिक, सरकार से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के वीजा की अनुमति मिल गई है। हालांकि, फैंस को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। संबंधित मंत्रालय इस बारे में जल्द ही फैसला लेगा। वर्चुअल बैठक में शामिल एक बीसीसीआई पदाधिकारी ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप ICC इवेंट है। इसे देखते हुए ही सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों और मीडिया के लिए वीजा को मंजूरी दे दी है।
PCB ने दिया था अल्टीमेटम
इससे पहले, पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी ने अल्टीमेटम दिया था कि बीसीसीआई को 31 मार्च तक पाकिस्तानी टीम के लिए वीजा की मंजूरी को लेकर अपना रुख साफ करना चाहिए। इसके एक दिन बाद यानी एक अप्रैल को आईसीसी ने बोर्ड मीटिंग में इस बात की पुष्टि की थी कि ये विवाद एक महीने के भीतर ही सुलझा लिया जाएगा।
टी20 विश्व कप के लिए 9 वेन्यू तय हुए
BCCI ने वर्ल्ड कप के लिए 9 वैन्यू तय किए हैं। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, धर्मशाला, कोलकाता और लखनऊ स्टेडियम भी शामिल हैं।