Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दतिया9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
- लॉकडाउन शुरू होते ही युवक गुजरात से आया था वापस
दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित भड़ौल गांव में एक युवक ने पहले डायल 100 पर आत्महत्या की सूचना दी। इसके बाद फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। युवक के फंदे पर झूलने की सूचना परिजनों को उस समय लगी जब पुलिस उसके घर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने युवक को देखा तो वो मृत अवस्था में मिला।
भड़ौल निवासी राम सिंह (35) पिता चिंटू कुशवाह शराब के नशे का आदी था। शराब पीने के बाद युवक, पत्नी की मारपीट करता रहता था। बीती शाम युवक ने पत्नी की मारपीट की। इस बात से खफा होकर युवक की पत्नी निशा अपने भांजे के साथ ग्राम खडउआ मायके चली गई। पत्नी के जाते ही युवक ने शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर डायल 100 पर फोन किया और फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी दी। इस सूचना पर बीस मिनट के अंदर पुलिस की FRV युवक के घर पहुंची। शाम के समय सभी घर में थे। पुलिस ने जैसे ही परिजनों से रामसिंह के बारे में पूछा और फोन लगाकर आत्महत्या करने की सूचना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने अंदर जाकर देखा तो राम सिंह फंदे पर झूलता मिला। इसके बाद पुलिस ने शव उतरवाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार की दोपहर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
लॉकडाउन से पहले गुजरात से वापस आया था रामसिंह
राम सिंह, गुजरात में रहकर मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। कोरोना संक्रमण फैलते ही लाॅकडाउन शुरू हुआ तो युवक गुजरात से अपने गांव आ गया। यहां आकर युवक ने नशे में धुत रहने लगा। इसी बात को लेकर परिवार में आए दिन कलह होता था। हालांकि परिजनों का कहना है कि लाॅकडाउन की वजह से काम धंधा चौपट होने से युवक टेंशन में रहता था जिस वजह से ज्यादा शराब का सेवन करके लड़ाई झगड़ा करता था।
-
अति रुद्र महामृत्युंजय जाप की पूर्णाहुति: महाकाल मंदिर में कोरोना के विनाश के लिए 3 किवंटल लकड़ी, ढाई क्विंटल शक्कर, चावल, पंच मेवा, घी से हुआ अनुष्ठान

- कॉपी लिंक
शेयर
-
इंदौर में शादियों पर भी रोक: 24 घंटे में आए 1698 नए संक्रमित, 7 की मौत; कलेक्टर ने कहा- हम किसी को भी शादी की अनुमति नहीं दे रहे हैं, लोग शादियां टाल दें

- कॉपी लिंक
शेयर
-
भोपाल में रेमडेसिविर चोरी मामले में एक्शन: रेमडेसिविर के 863 इंजेक्शन हुए थे चोरी, हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरडी चौरसिया को हटाया; डाॅ. लोकेंद्र दवे को सौंपी कमान

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कर्फ्यू में पथराव, 7 घायल: दिन में हुई मामूली बहस, रात को किया हमला, पथराव से डेढ़ घंटे दहशत में रहा परिवार, 7 घायल

- कॉपी लिंक
शेयर