- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- Oil filled Tanker Collided In Matador, Tanker Overturned Uncontrollably, One Killed, Seven Injured, All Injured Are Being Treated In The District Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटनाश्तल पर टैंकर व दोनों मेट�
- टैंकर का चालक घटनास्थल से फरार
- पॉम आयल भरा था टैंकर में, अम्बाह रोड पर जीगनी गांव की घटना
मुरैना। पॉम ऑयल से भरे टैंकर ने सामने से आ रही छोटा हाथी मेटाडोर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर अनियंत्रित हो गया और बगल में चल रही दूसरी मेटाडोर जो कि वह भी छोटा हाथी थी, उस पर पलट गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना दोपहर 1 बजे की है।
घटनास्थल पर उलटा पड़ा टैंकर
माता बसैया थाने के अर्न्तगत आने वाले जींगनी गांव के हनुमान मंदिर के पास यह हादसा घटित हुआ है। तेल से भरा 22 चक्का, टैंकर क्रमांक-एमपी 06, एचसी-3170 का चालक तेजी से ट्रक चला रहा था। तभी सामने से आ रही मेटाडोर(छोटा हाथी) क्रमांक-एमपी-07 एल 3320 में सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टैंकर अनियंत्रित हो गया तथा पलट गया। इस हादसे में बगल में चल रही दूसरी मेटाडोर(छोटा हाथी) क्रमांक-एमपी 06-एल 1019 नीते दब गई। इस हादसे में आठ लोगों को चोटें आई हैं जिनमें एक वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया, तथा बाद में जिला अस्पताल में आकर उसने दम तोड़ दिया।
108 एम्बुलेंस से लाया गया मुरैना
जैसे ही घटना की सूचना माता बसैया थाने के थाना प्रभारी रमन सिंह को लगी वे तुरंत मौके पर पहुंचे तथा 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। एम्बुलेंस के ईएमटी विवेक मोर्य व पायलट वीकेश शर्मा थे। पुलिस के अनुसार टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है।