- Hindi News
- Local
- Mp
- Cloudy In The Capital, Drizzle In Many Places; Light Rain With Dust Storm In Many Areas Of The State
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुना में कई जगह बुधवार को बारि�
राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी की खबर है। भोपाल में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, दोपहर बाद कई जगह हल्की बारिश हुई। विदर्भ के ऊपर हवा का चक्रवात बना हुआ है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी है। इस सिस्टम के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ संभागों में आने वाले 24 घंटों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बादल छाने से तापमान से भी राहत मिली। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी मध्य प्रदेश में ग्वालियर सिटी में 0.5 एमएम बारिश हुई। वहीं गुना-शिवपुरी में ट्रेस होना है, जबकि पूर्वी डिंडौरी में 12.4, अनूपपुर जिले के कोतमा व पुष्पराजगढ़ में 2.0, व सिटी में 1.9, मंडला के बिछिया में 1.8) और शहडोल के बुढ़ार में बारिश हुई। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।
खंडवा में दिनभर बादल छाए रहे और धूल भरी आंधी चली।
प्रदेश के चार शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल- 37.5 24.2
इंदौर – 36.5 23.8
जबलपुर – 37.4 25.8
ग्वालियर – 37.6 22.6
भोपाल: सुबह से बादल छाए थे। दोपहर बाद मौसम बदला। हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गरमी से राहत मिली।
जबलपुर : सुबह से बादल छाए हैं। धूप-छांव का दौर पूरे दिन चला। हालांकि यहां बारिश की संभावना कम है। आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी का अनुमान है।
सागर: सुबह तल्ख धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। अगले 24 घंटे में सागर व रीवा संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई।
गुना- शहर में तेज धूप के साथ अंचल के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। जिले के आरोन क्षेत्र में शाम 5:22 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई।
अगले महीने दिखेगा मौसम में बदलाव
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार विदर्भ के ऊपर हवा का चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते मौसम में ये बदलाव हुआ है। इसी के कारण कई जगह बूंदाबांदी और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। मई में मौसम में पूरे महीने उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।