- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- The Businessman Sitting In The Shop Said Corona Is Not Eating Us… Police Bid Come To The Police Station
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोहद थाना में खड़े व्यापारी।
- दस से अधिक लोगों पर मामला दर्ज
भिंड जिले के गोहद कस्बे में कोरोना कर्फ्यू के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी दुकानें खोलकर बैठे। पुलिस ने दुकान बंद करने की बात कही तो दुकानदार बोले- कोरोना हमें न खा रहो। जाए डर लग रहो है वे बैठे घरे। यह बात सुनकर पुलिस के जवान उन्हें थाने उठाकर ले गए। यहां पुलिस ने अर्थदंड लगाया। धारा 188 के तहत कार्रवाई की। कई दुकानदारों की दुकानें सील की।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए भिंड जिले में कोरोना कर्फ्यू के तहत धारा 144 लागू की गई है। इसके तहत बाजार को बंद रखे जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन का आदेश काे तोड़कर बाजार में दुकानों को खोला जा रहा था। जहां लोगों की भीड़ जमा की जा रही थी। थाना मालनपुर में संतोष पुत्र श्यामसुंदर दर्जी निवासी वार्ड नंबर 9 गोहद के द्वारा हनुमान चौराहा मालनपुर में नाश्ता की दुकान खोल ली थी। यहां ग्राहकों की भीड़ जमा था। उक्क्त दुकानदार के विरुद्ध धारा 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह से गोहद थाना क्षेत्र थाना में वार्ड क्रमांक 6 निवासी मयंक उर्फ मोंटी गोयल पुत्र राकेश गोयल सदर बाजार गोहद में साड़ी की दुकान खोल कर भीड़ एकत्रित कर साड़ी बेच रहा था। विनोद पुत्र हरीश चंद्र जैन निवासी वार्ड क्रमांक 14 गोहद द्वारा मारकंडेश्वर वाली गली में कपड़े की दुकान खोल कर भीड़ एकत्रित कर कपड़े बेच रहा था। दीपू गुप्ता पुत्र नरेश चंद्र गुप्ता वार्ड क्रमांक 15 अमनदीप एंपोरियम में कपड़े की दुकान खोलकर भीड़ एकत्रित कर कपड़े बेच रहा था। घनश्याम पुत्र मुन्नालाल गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 7 नया बस स्टैंड पर हलवाई (नाश्ता) की दुकान खोल कर बैठा था यहां काफी भीड़ जमी हुई थी। सुभाष पुत्र छोटेलाल बंसल निवासी वार्ड क्रमांक 7 इटायली गेट गोहद शिवम एंपोरियम सदर बाजार गोहद में कपड़े की दुकान खोलकर भीड़ एकत्रित कर कपड़े बेच रहा था। संजय पुत्र कैलाश चंद गुप्ता वार्ड क्रमांक 15 गोहद द्वारा इटायली गेट के पास कपड़े की दुकान खोलकर भीड़ एकत्रित कपड़े बेच रहा था। दीपक कुमार पुत्र ज्ञानचंद जैन निवासी वार्ड क्रमांक 7 गोहद सती बाजार में दीपक रेडीमेड नाम से कपड़े की दुकान खोल कर भीड़ एकत्रित कर कपड़े बेच रहा था ।
कर्फ्यू में कटिंग की दुकान खोली
वहीं गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में शमशाद पुत्र रज्जाक खां तथा हनिफ पुत्र पप्पू खान निवासी जैन मंदिर वाली गली गोहद चौराहा द्वारा महामारी के दौरान जैन मंदिर वाली गली में पप्पू मलाह के मकान में कटिंग की दुकान खोले था जहां कुछ लोग बाल काट रहे थे। इन सभी पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हवालात में बैठाया। यह कार्रवाई में थाना प्रभारी टीआई नरेंद्र सिंह कुशवाह, एसआई आशीष यादव द्वारा की गई।
कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
गोहद एसडीओपी नरेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है -कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते जिले में धारा 144 लगाई गई है लेकिन समझाइस के बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा था जिस पर भीड़ एकत्रित करने वालों के प्रकरण दर्ज किया है
इस तरह कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।