कल से खुलेगी सब्जी मंडी: प्याज खरीदी के लिए नई अनाज मंडी में अलग से व्यवस्था, खरीदी-बिक्री के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित; मंडी प्रशासन ने लिया फैसला

कल से खुलेगी सब्जी मंडी: प्याज खरीदी के लिए नई अनाज मंडी में अलग से व्यवस्था, खरीदी-बिक्री के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित; मंडी प्रशासन ने लिया फैसला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Separate Arrangement In New Grain Market For Onion Purchase, 2 hour Time limit Set For Buying And Selling; Market Administration Decided

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल यानी शुक्रवार से पंधाना रोड स्थित शहर की सब्जी मंडी फिर से खुलेगी। किसानों को वाहनों के साथ मंडी के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए मंडी प्रशासन ने प्याज की खरीदी-बिक्री के लिए नई अनाज मंडी में अलग से व्यवस्था की है। मंडी प्रशासन के अनुसार खरीदी-बिक्री के लिए किसान व व्यापारियों को सुबह 5 से 7 बजे तक 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर की थोक सब्जी मंडी बंद है। ऐसे में ठेले पर व्यापार करने वाले लोग मंडी गेट के बाहर से सब्जियों की खरीदी करते है। संक्रमण काल में भीड़ लगाकर ये लोग गली-मोहल्लों में घुमते-फिरते है। वहीं सब्जियों की किल्लत के बीच दुगुने से तीन गुने दाम में सब्जियां बेची जाती हैं। थोक सब्जी मंडी खुलने से सब्जियों के दाम कम होने की आशंका है। शुक्रवार से मंडी खुलने की पुष्टि मंडी प्रशासन की ओर प्रभारी मंडी सचिव शर्मिला मंडलोई ने की है। उनके अनुसार मंडी गेट पर व्यापारियों की भीड़ देख यह फैसला लिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link