Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अहमदाबाद14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के 21वें मैच में सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इस मुकाबले में पंजाब के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज और केकेआर के मिडिल ऑर्डर के पावर हिटर्स ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं। साथ ही यह ध्यान रखें कि इसी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच हुई 5 टी-20 मैचों की सीरीज में टॉप 4 गेंदबाज फास्ट बॉलर्स ही थे। इन सभी फैक्ट्स को ध्यान में रखते हुए चलिए यह जानने की कोशिश करते हैं कि फैंटेसी-11 के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।
विकेटकीपर्स
विकेटकीपर्स का चयन काफी आसान है। आपको दोनों टीमों के विकेटकीपर केएल राहुल और दिनेश कार्तिक को प्लेइंग-11 में शामिल करना चाहिए। राहुल इस सीजन में अब तक दूसरे सबसे कामयाब बल्लेबाज हैँ। वहीं, दिनेश कार्तिक भी फॉर्म में वापसी करते नजर आ रहे हैं।
बल्लेबाज
पंजाब का टॉप ऑर्डर ज्यादा विस्फोटक है। राहुल को बतौर विकेटकीपर रखने से टीम का एक बल्लेबाज पहले ही आपके पास आ जाएगा। इसके बाद आप मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल और निकोलस पूरन में से किन्हीं दो को शामिल कर सकते हैं। केकेआर से नीतीश राणा या राहुल त्रिपाठी में से कोई एक और फिर कप्तान ओएन मोर्गन को शामिल किया जा सकता है।
ऑलराउंडर्स
आंद्रे रसेल हर हाल में टीम में होने चाहिए। पंजाब से आप दीपक हुडा या शाहरुख खान में से किसी एक को अपनी फैंटेसी 11 में शामिल कर सकते हैं।
गेंदबाज
इस स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान फास्ट बॉलर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लिहाजा आप मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और पैट कमिंस में से किन्हीं दो का चयन कर सकते हैं। स्पिनर के तौर वरुण चक्रवर्ती को रखा जा सकता है। वरुण लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हैं। पंजाब के पास गेल और पूरन के रूप में लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज मौजूद हैं।
कप्तान
लोकेश राहुल या क्रिस गेल में से किसी एक को कप्तान बनाया जा सकता है। आंद्रे रसेल उप कप्तान के अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
नोटः सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।