Attack on the police party to catch Muljim, then the accused leaves the pet dog on the police, he bites the constable | मुल्जिम को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फिर पालतू कुत्ता छोड़ा; आरक्षक को काटा

Attack on the police party to catch Muljim, then the accused leaves the pet dog on the police, he bites the constable | मुल्जिम को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फिर पालतू कुत्ता छोड़ा; आरक्षक को काटा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Attack On The Police Party To Catch Muljim, Then The Accused Leaves The Pet Dog On The Police, He Bites The Constable

भोपाल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी के घर के बाहर बंधा कुत्ता। पुलिस पार्टी पर इसे ही छोड़ा गया था।

  • आरोपी पर कचनार थाने में अमानत में खयानत का मामला दर्ज, लाठियों से पुलिस पर किया हमला
  • आरोपी की मां और दूसरी पत्नी ने पुलिस पर लगाए मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने और परिवार के लोगों की पिटाई के आरोप

देहात थाने से महज 50 फीट की दूरी पर कचनार थाने इलाके में पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने पहुंची तो टीम पर लाठियों से हमला कर दिया। और पालतू कुत्ता पुलिस पर छोड़ दिया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी पीछे के रास्ते से भाग गया। इस हमले में एक आरक्षक को कुत्ते ने काट लिया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चला। रिपोर्ट पर देहात थाने में मामला भी दर्ज किया गया। फरार आरोपी उसकी पहली पत्नी की मौत के मामले में भी आरोपी है। इसके अलावा जिले सहित अन्य जिलों के थानों में भी अपराध दर्ज हैं जिसकी जांच में पुलिस कर रही है।

दरअसल कचनार थाना क्षेत्र की राजपुर चौकी में नासिर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविन्द्र पुत्र लखन सिंह यादव निवासी महुआखेड़ा ने उससे काम करवा लिया, लेकिन उसे मजदूरी नहीं दी, बल्कि उसकी बेल्डिंग मशीन सहित अन्य उपकरण भी रख लिए। पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके गांव पहुंची लेकिन आरोपी अशोकनगर के देहात थाने के पास अपने दूसरे मकान पर रह रहा था। जिसे पकड़ने के लिए जिसे पकड़ने देहात और कचनार पुलिस उसके घर जैसे ही पहुंची। आरोपी ने पुलिस टीम पर अपना कुत्ता छोड़ दिया और पुलिस पर लाठियों से हमला करने लगा। इधर, पुलिस टीम कुत्ते और परिवार के बीच उलझ गई। उधर आरोपी रविन्द्र मौके देखकर भाग खड़ा हुआ। कुत्ते के काटने से आरक्षक दीवान सिंह और लाठी लगने से राजपुर चौकी प्रभारी सुरेश शर्मा को चोट आई हैं। जिन्होंने सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया। देहात थाने में आरोपी पर 353, 332, 186, 289 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सीएम हेल्पलाइन पर हो चुकी है शिकायत
आरोपी द्वारा काम कराने के बाद रुपए न दिए जाने और मशीन वापस न किए जाने की नाशिर खान ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी। राजपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि नाशिर को रविन्द्र ने गोली से मारने की धमकी दी थी और उसके रुपए वापस नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत उसने सीएम हेल्पलाइन पर भी की थी।

इधर..मां और पत्नी के आरोप पुलिस ने की मारपीट और तोड़फोड़
आरोपी की मां मेंदाबाई और दूसरी पत्नी रजनी ने पुलिस पर ही आरोप लगाए है। उनका कहना है कि पुलिस ने काम की कहकर बाहर बुला लिया फिर पुलिस वाले रविन्द्र को मारने लगे। जब कारण पूछा तो कुछ नहीं कहा और अंदर आकर गेट तोड़ दिए, दीवार गिरा दी, टीवी तोड़ दी। हम दोनों के साथ मारपीट की। मां ने कहा कि राजपुर चौकी की पुलिस हमारी नहीं सुन रही थी। भाईयों के बीच विवाद था। जिसकी शिकायत हमने एसपी से कर दी थी इसलिए हमारे घर जबरन घुसकर मारपीट की। पुलिस ने 5 हजार रुपए भी लिए थे।

पुलिस पार्टी में ये थे शामिल
आरोपी को पकड़ने देहात से उप निरीक्षक सुनील पुरवैया, सउनि भारत सिंह, प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह नरवरिया, आरक्षक विनोद यादव, आनंद सोलंकी, कचनार थाना प्रभारी सोनपाल तोमर, सउनि विद्याराम कुशवाह, सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक देशराज सिंह, आरक्षक दीवान सिंह, महेश कुमार, विपिन रघुवंशी, महिला आरक्षक आरती रघुवंशी पहुंचे थे।

  • पुलिस धारा 406 के आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर गई थी। उसने पुलिस के साथ झूमा झटकी की। डंडे मारे, पुलिस पर अपना पालतू कुत्ता दौड़ा दिया। इससे हमारा आरक्षक घायल हुआ है। पुलिस टीम को चोट भी आई हैं। आरोपी मौके से भाग गया। उस पर 304 बी के तहत उसकी पत्नी की मौत का मामला भी चल रहा है जिसमें वो आरोपी है। देहात थाने में ये मामला दर्ज हैं। साथ ही बिजली विभाग की जमीन पर भी उसने कब्जा किया है। – सोनपाल तोमर, थाना प्रभारी कचनार

0



Source link